Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में ‘कैच दैम अर्ली’ के तहत 30 स्कूलों के 3500 विद्यार्थी हुए प्रशिक्षित 

वन एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता की अभिनव पहल

25 अप्रैल 2023, रायपुर । छत्तीसगढ़ में ‘कैच दैम अर्ली’ के तहत 30 स्कूलों के 3500 विद्यार्थी हुए प्रशिक्षित  – वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा स्कूली बच्चों में वन तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने ‘कैच दैम अर्ली’ कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। दुर्ग वनमण्डल अंतर्गत कक्षा छटवीं से 10वीं तक के बच्चों को वन, वन्य जीवन तथा वन विभाग की कार्य प्रणाली के प्रति जागरूक करने हेतु वर्ष 2022 में यह योजना प्रारंभ की गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 30 स्कूलों के 3500 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

इस योजना के अंतर्गत वन अमले द्वारा प्रति सप्ताह दुर्ग वनमण्डल के अंतर्गत स्कूली बच्चो को 1 घंटे का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिसमें बच्चों को वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण आदि की सामान्य जानकारियां प्रदान की जाती है। इसके अलावा चित्रकला, निबंध, नाटक, क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि के माध्यम से बच्चों में वन एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने अभिनव पहल की गई है।  

कार्यक्रम के तहत बच्चों में उत्सुकता बढ़ाने एवं मनोरंजन हेतु उन्हें वाईल्ड लाईफ से संबंधित डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई जाती है। कार्यक्रम के पश्चात प्रतियोगिता में प्रथम 3 स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरूस्कार एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम 3 स्थानो पर रहे बच्चों को माह के एक दिन वनमण्डल की सीमा के अंतर्गत वनक्षेत्र अथवा नर्सरी भ्रमण करवाया जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का गठन होगा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें