राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्य विभाग द्वारा 35 किलो मछली जब्त की  

24 जून 2025, मुरैना: मत्स्य विभाग द्वारा 35 किलो मछली जब्त की – शासन द्वारा 16 जून से 15 अगस्त 2025 तक बंद ऋतुकाल घोषित किया है। जिसमें मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय एवं परिवहन प्रतिबंधित है। इस संबंध में कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने जिले के अंतर्गत मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय एवं परिवहन पर सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये है।

निर्देशों के तहत सहायक संचालक मत्स्य श्री कमल नार्वे ने  गत दिनों  दल के साथ पीपल वाली माता, स्टेडियम मेला ग्राउंड के पास मछली की दुकानों पर छापामार कार्यवाही कर 35 किलो मछली  जब्त  की। जिसकी नीलामी से प्राप्त राशि 2 हजार रुपये शासन के खाते में जमा कराई गई। कार्यवाही के दौरान मत्स्य निरीक्षक श्रीमती सोनम तिवारी, श्री सुनील कुमार भदकारिया एवं श्री रामवीर सिंह यादव उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com