Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डबरा में गोदाम से 32 टन संदिग्ध खाद बरामद, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज  

31 अक्टूबर 2026, भोपाल: डबरा में गोदाम से 32 टन संदिग्ध खाद बरामद, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज – मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की अंतर्गत तहसील डबरा के शुगर मिल क्षेत्र स्थित एक गोदाम में संदिग्ध खाद मिलने पर जिला प्रशासन के निर्देश पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की गई है। गोदाम से करीब 32 टन विभिन्न प्रकार के उर्वरक और एक नामी कंपनी के छपे हुए 358 खाली बैग मिले हैं। उर्वरकों के वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

कृषि विभाग की शिकायत पर पुलिस ने गोदाम संचालक निशांत अग्रवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, डबरा की लिखित शिकायत पर पुलिस थाना डबरा सिटी में मेसर्स जय कामतानाथ किसान सेवा केंद्र के प्रोपराइटर निशांत अग्रवाल के खिलाफ उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 की धाराओं 4, 5, 7 एवं 8 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धाराओं 5 एवं 7 के तहत अपराध क्रमांक 0651/2026 दर्ज किया गया है।

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री भानु प्रकाश शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डबरा को शुगर मिल क्षेत्र के एक गोदाम में संदिग्ध खाद रखे होने की सूचना मिली थी। इस पर 26 अक्टूबर की शाम अनुविभागीय कृषि अधिकारी, तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में गोदाम खुलवाकर जांच की गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान गोदाम में विभिन्न कंपनियों के खाली बैग बरामद किए गए। खाली बैग मिलने और उर्वरकों के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं होने से खाद की गुणवत्ता और उसकी पैकिंग को लेकर संदेह उत्पन्न हुआ है। बरामद उर्वरकों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें