Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

30 वां आईएमए इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव आज से

17 फरवरी 2023, इंदौर: 30 वां आईएमए इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव आज से – इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन ( आईएमए)  द्वारा 17 और 18 फरवरी को दिवसीय इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव का आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में किया जा रहा है। जिसमें अलग-अलग क्षेत्र से विभिन्नउद्योगपति,विद्वान,धर्मगुरु,सीईओ, संपादक और सेलिब्रिटी  शामिल होंगे। जिनसे  प्रबंध ज्ञान के अलावा उद्योग और व्यवसाय के लिए मार्गदर्शन तो मिलेगा ही ,राष्ट्र की अर्थव्यवस्था के सामने आने वाली चुनौतियों के  समाधान पर भी चर्चा होगी। यह आयोजन सभी को फिर से विकसित करने और नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करेगा।

इच्छुक व्यक्ति कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए  पेटीएम इंसाइडर के माध्यम से ऑनलाइन भी रजिस्टर कर सकता है।  इस  कॉन्क्लेव  में ई टेक्नोलॉजीज का प्रयोग किया जाएगा। यह कॉरपोरेट और विद्यार्थियों का महासंगम होगा। इसमें बी2बी सेगमेंट को बढ़ावा देने पर बातचीत  की गई।  इस कॉन्क्लेव में डिजिटल वॉल होगी  जिसमें  50 से ज्यादा स्टार्टअप को दर्शया जाएगा अथवा 25 से अधिक महिला इंटरप्रेन्योर को प्रोत्साहित किया जाएगा कॉन्क्लेव की तैयारी के लिए इंदौर के विभिन्‍न कॉलेज के छात्रों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। श्री अखिलेश राठी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि आईएमए  इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रसिद्ध व्यक्ति को प्रदान किया जाएगा।

महत्वपूर्ण खबर: जैविक खाद का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार दे रही है 31 हज़ार रुपये

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें