आलीराजपुर के 30 किसान सीखेंगे आधुनिक खेती के गुर, धार-बदनावर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह-भ्रमण शुरू
01 सितंबर 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर के 30 किसान सीखेंगे आधुनिक खेती के गुर, धार-बदनावर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह-भ्रमण शुरू – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार राज्य पोषित योजना अंतर्गत कृषकों के लिए तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह-भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन 31 अगस्त 2026 से 02 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। कार्यालय सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि इस प्रशिक्षण सह-भ्रमण कार्यक्रम समस्त विकास खंडों के कुल 30 कृषक शामिल होंगे। कार्यक्रम के प्रथम दिवस 31 अगस्त 2026 को कृषकों को अलीराजपुर से कृषि विज्ञान केंद्र, धार ले जाया जाएगा, जहां उन्हें कृषि संबंधी उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण एवं भ्रमण कराया जाएगा।
द्वितीय दिवस 01 सितंबर 2026 को कृषक विकासखंड बदनावर के ग्राम तिलगारा, रूपाखेड़ा सहित अन्य ग्रामों में उन्नतिशील एवं प्रगतिशील कृषकों द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। तृतीय दिवस 02 सितंबर 2026 को बदनावर से आलीराजपुर के लिए वापसी होगी। इस दौरान अपर कलेक्टर सोहन कनास ने कहा कि इस प्रशिक्षण से जिले कृषकों को आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं नवीन तकनीकों की जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने कृषि कार्यों में नवाचार अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि कर सकें । अपर कलेक्टर कनास ने इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

