राज्य कृषि समाचार (State News)

3 टन प्रतिबंधित थाईलैंड प्रजाति की मांगुर मछली जब्त  

10 दिसंबर 2025, नरसिंहपुर: 3 टन प्रतिबंधित थाईलैंड प्रजाति की मांगुर मछली जब्त – सहायक संचालक मत्स्योद्योग नरसिंहपुर ने बताया कि जिले के सिंहपुर तिराहा के पास शनिवार की रात्रि लगभग 10.30 बजे दो  पिकअप  वाहनों से  क्रमश: 1.5 टन और 1.5 टन इस तरह कुल 3 टन प्रतिबंधित थाईलैंड प्रजाति की मांगुर मछली को अवैधानिक परिवहन करते हुए पकड़ी गई, जो महाराष्ट्र से बनखेड़ी (होशंगाबाद) ले जाई जा रही थी।

पुलिस और मत्स्य विभाग नरसिंहपुर द्वारा परिवहन की जा रही प्रतिबंधित मछली थाईलैंड मांगुर मछली को जब्त की गई। पुलिस स्टेशन गंज थाना नरसिंहपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई। जब्त की गई प्रतिबंधित थाईलैंड मांगुर मछली को विंध्य सिटी के पीछे, निरंजन वार्ड नरसिंहपुर में जेसीबी मशीन से गहरा गड्ढा करके दफन कर विनष्टीकरण किया गया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement