Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरैना में 29 बाजरा और 2 धान उपार्जन केंद्र तैयार, इस दिन से शुरू होगी MSP खरीद

16 नवंबर 2025, मुरैना: मुरैना में 29 बाजरा और 2 धान उपार्जन केंद्र तैयार, इस दिन से शुरू होगी MSP खरीद – मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर एफएक्यू गुणवत्ता का बाजरा 24 नवम्बर से 24 दिसम्बर 2025 तक तथा धान 1 दिसम्बर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक क्रय किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस वर्ष जिले में बाजरा उपार्जन के लिए कुल 29 केंद्र तथा धान उपार्जन के लिए 2 केंद्र स्थापित किए गए हैं।

विभाग के अनुसार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये, बाजरा का 2775 रुपये और ज्वार का 3749 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीदी सोमवार से शुक्रवार तक की जाएगी। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार बाजरा खरीदी हेतु अम्बाह में 5, पोरसा में 5, मुरैना में 7, जौरा में 10 तथा कैलारस और सबलगढ़ में 1-1 केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। अम्बाह जनपद के अंतर्गत विपणन सहकारी समिति अम्बाह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति लल्लूबसई, बिरहरूआ एवं दिमनी को खरीदी केंद्र के रूप में चयनित किया गया है।

पोरसा जनपद में सेंथरा अहीर, उसेदपुरा, सांगोली, आर्रोन और भोनपुरा की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियाँ खरीदी कार्य संपादित करेंगी। मुरैना जनपद में अजनौधा, पढ़ावली, बिचौला, मृगपुरा, दीखतपुरा, जैतपुर नूरावाद तथा पढ़ावली की समितियाँ निर्धारित की गई हैं। जौरा जनपद में सुमावली, चैना, निटहरा, परसोटा, खनेता, गलेथा, भैंसरोली, मैनाबसई, मुन्द्रावजा तथा रजौधा की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियाँ खरीदी कार्य संचालित करेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कैलारस में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मामचौन और सबलगढ़ में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जाबरौल को केंद्र बनाया गया है। धान उपार्जन के लिए बानमौर क्षेत्र में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जैतपुर नूरावाद के अंतर्गत ऊषा वेयरहाउस, बानमौर को तथा जौरा क्षेत्र में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सुमावली के अंतर्गत व्रहम बालाजी वेयर-14 जौरा को उपार्जन केंद्र के रूप में निर्धारित किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture