Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में चार लाख 25 हजार किसानों से खरीदा गया 19 लाख 74 हजार एमटी गेहूँ

मध्य प्रदेश में चार लाख 25 हजार किसानों से खरीदा गया 19 लाख 74 हजार एमटी गेहूँ

भोपाल : सोमवार, अप्रैल 27, 2020,

प्रदेश में इस वर्ष रबी उपार्जन में आज तक चार लाख 25 हजार 982 किसानों से 19 लाख 74 हजार 656 मीट्रिक टन गेहूँ की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया है कि प्रतिदिन एक लाख किसानों को खरीदी केन्द्र पर आने के लिये एस.एम.एस. से संदेश भेजे जा रहे हैं। साथ ही, तीन दिन पहले मैसेज किया जाना भी सुनिश्चित किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile