Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भावान्तर योजना में बुरहानपुर जिले में अब तक 1500 किसान पंजीकृत

15 अक्टूबर 2025, बुरहानपुर: भावान्तर योजना में बुरहानपुर जिले में अब तक 1500 किसान पंजीकृत – मध्यप्रदेश शासन द्वारा सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना लागू की गयी है। योजना अंतर्गत पंजीयन 3 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुके है। पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, 2025 निर्धारित है।

उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके ने जानकारी देते  हुए  बताया कि, जिले में अब तक 1500 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। भावान्तर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान जिले में पंजीकृत 24 सेवा सहकारी समितियों (एमागिर्द, सीवल, तुकईथड, देडतलाई, खकनार, धुलकोट, दर्यापुर, निम्बोला, सिरपुर, डोईफोडिया, नावरा, खातला, गोंद्री, अमुल्लाकला, शेखपुरा, डाभियाखेडा, सिंधखेडा, नायर, रतागढ़, पलासुर, सीतापुर, मोहद, सुक्ता एवं चापोरा) में निःशुल्क पंजीयन करने की सुविधा उपलब्ध कराई  गई  है।वहीं किसान अपने क्षेत्र के नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, एम.पी. ऑनलाइन पर ई-उपार्जन पोर्टल पर सशुल्क पंजीयन करा सकते  हैं ।

 किसान द्वारा विक्रय की  गई  सोयाबीन फसल के समर्थन मूल्य एवं मॉडल मूल्य के अंतर की राशि की गणना के आधार पर भावांतर की राशि किसानों के खाते में दी जायेगी। पंजीकृत किसानों को कृषि उपज मंडी में सोयाबीन उपज विक्रय करना होगी। सोयाबीन उपज का विक्रय 24 अक्टूबर, 2025 से 15 जनवरी, 2026 तक करना होगा।  सोयाबीन का समर्थन मूल्य रु. 5328/- प्रति क्विंटल  है ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें