Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ उपार्जन के लिए बालाघाट जिले में 112 पंजीयन केंद्र स्थापित

12 सितंबर 2026, बालाघाटखरीफ उपार्जन के लिए बालाघाट जिले में 112 पंजीयन केंद्र स्थापित – खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। जिले में किसान पंजीयन के लिए समिति स्तर पर कुल 112 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं।तहसीलवार पंजीयन केंद्रों की संख्या में बालाघाट में 7, किरनापुर में 14, लॉजी में 17, वारासिवनी में 19, खैरलांजी में 14, कटंगी में 12, लालबर्रा में 15, बैहर में 2, बिरसा में 7 तथा परसवाड़ा में 5 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। इनके अतिरिक्त अधिकृत सीएससी सेंटर, कियोस्क, एमपी ऑनलाइन एवं साइबर कैफे के माध्यम से भी निर्धारित पंजीयन शुल्क 50 रुपये का भुगतान कर किसान अपना पंजीयन करा सकेंगे।

किसान पंजीयन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से 10 सितंबर 2026 को कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, बालाघाट द्वारा समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसान पंजीयन की प्रक्रिया एवं संबंधित कार्यों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी बालाघाट, उपायुक्त सहकारिता बालाघाट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बालाघाट एवं जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम बालाघाट उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture