Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

गेंहू का रकबा 340 लाख हेक्टेयर के पार, जानिए मोटे अनाज व तिलहनी फसलों की बोनी में कितनी हुई बढ़ोत्तरी

05 फरवरी 2024, नई दिल्ली: गेंहू का रकबा 340 लाख हेक्टेयर के पार, जानिए मोटे अनाज व तिलहनी फसलों की बोनी में कितनी हुई बढ़ोत्तरी – देश में रबी सीजन की बुवाई समाप्ति की ओर है। रबी फसलों की बुवाई  में तेजी  देखी गई। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 2 फरवरी 2024 तक  कुल 709.29 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बोनी हो गई हैं, जबकि गत वर्ष 709.09 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। वही रबी सीजन की प्रमुख खाद्यान्न फसल गेहूं के रकबे में बढ़ोतरी हुई, जबकि दलहनी फसलों की बुवाई में कमी आई हैं। साथ ही तिलहनी व मोटे अनाज वाली फसलों के रकबे में वृध्दि नजर आई हैं।

रबी सीजन की प्रमुख फसलों में गेंहू का रकबे में मामूली 1 प्रतिशत की वृध्दि देखने को मिली हैं। अब तक गेंहू की बुआई कुल 341.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में दर्ज की गई।

तिलहन का रकबा पिछले साल के आंकड़े से अधिक

इस रबी सीजन में 2 फरवरी 2024 तक 110.96  लाख हेक्टेयर में तिलहन फसलों की बुवाई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि की 109.76 लाख हेक्टेयर में हुई बुवाई से 1 फीसदी ज्यादा है। रबी सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सरसों की बुवाई 97.97 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 100.44 लाख हेक्टेयर रही। लेकिन मूंगफली का रकबा 5.68 लाख हेक्टेयर से घटकर 4.88 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
दलहन का घटा रकबा

रबी सीजन समाप्ति की ओर हैं, फिर भी दलहन फसलों की बुवाई सुस्त चल रही है। अब तक कुल 160.08 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलें बोई जा चुकी हैं। जो पिछले साल की समान अवधि में 166.19 लाख हेक्टेयर में बोई गईं दलहन फसलों से 4 फीसदी कम है। चने फसल की बुवाई 110.71 लाख हेक्टेयर से घटकर 104.74 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई। वही उड़द का रकबा 6.96 लाख हेक्टेयर देखा गया। साथ ही मूंग का रकबा 6.78 लाख हेक्टेयर से घटकर 5.93 लाख हेक्टेयर रह गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

हालांकि दलहनी फसलों के रकबे में कमी देखी जा रही हैं, लेकिन आशा कि सीजन के आखिरी तक दलहनी फसलों की बुवाई लक्ष्य के बराबर हो जाएगी।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)