Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

यूपीएल सतत विकास लक्ष्यों के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर

यूएनजीसी पहल के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाई

07 अप्रैल 2021, मुंबई । यूपीएल सतत विकास लक्ष्यों के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर – युनाइटेड नेशन्स ग्लोबल कॉम्पैक्ट पहल की पूर्ति के लिए प्रतिबद्धता की घोषणा यूपीएल लि. ने की है। यूएनजीसी पहल जिम्मेदारी पूर्वक व्यवसायिक क्रियाओं को विकास, कार्यान्वयन और प्रकटीकरण के लिए स्वैच्छिक नेतृत्व प्लेटफार्म है। इस घोषणा से अब यूपीएल वैश्विक स्तर की उन हजारों कंपनियों में शामिल हो गया है जो अच्छे विश्व के निर्माण के लिए जिम्मेदारी पूर्वक व्यवसाय करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यूएन ग्लोबल कॉम्पैक्ट में दुनिया भर की कंपनियों से आवाहन किया गया है कि वे उनके संचालन और नीतियों को वैश्विक स्तर पर स्वीकार किए गए 10 सिद्धांतों के अनुसार करें और सतत विकास लक्ष्यों में समाविष्ट किए गए यूएन लक्ष्यों और मुद्दों पर कार्य करें। यह 10 सिद्धांत मानवाधिकार, श्रम, पर्यावरण और भ्रष्टाचार का विरोध इन विषयों से जुड़े हैं।

यूपीएल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर श्री जय श्राफ ने बताया, यूएनजीसी पहल के समर्थन की प्रतिबद्धता की घोषणा करते हुए यूपीएल को बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हम मानते हैं कि सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने में सहभागिता की भूमिका महत्वपूर्ण है। संयुक्त राष्ट्रों के साथ सहयोग हमारे ओपनएजीञ्जरू उद्देश्यों के अनुसार है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें