Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का कर्नाटक दौरा: पशुधन और कीट विज्ञान संस्थानों का करेंगे अवलोकन

29 अगस्त 2025, नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का कर्नाटक दौरा: पशुधन और कीट विज्ञान संस्थानों का करेंगे अवलोकन – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (29 अगस्त), शुक्रवार को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मंत्री सुबह मैसूर के श्री सुत्तूर मठ में आयोजित डॉ. शिवरात्रि राजेंद्र महास्वामी जी की 110वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। इस मौके पर वे पौधारोपण करेंगे और वहां मौजूद श्रद्धालुओं से संवाद भी करेंगे।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री चौहान बेंगलुरू में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संस्थानों का दौरा करेंगे। सबसे पहले वे राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो (ICAR-NBAIR) जाएंगे, जहां वे पौधारोपण करेंगे और राष्ट्रीय कीट संग्रहालय एवं लाइव इनसेक्ट रिपोजिटरी का अवलोकन करेंगे। साथ ही वे जैविक कीट नियंत्रण से जुड़ी ICAR-NBAIR की नई तकनीकों की प्रदर्शनी भी देखेंगे।

NIVEDI संस्थान में पशुधन स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा

दोपहर बाद, मंत्री चौहान ICAR के राष्ट्रीय पशुरोग जानपदिक एवं सूचना विज्ञान संस्थान (NIVEDI) का दौरा करेंगे। यहां वे संस्थान की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और किसानों, पशुपालकों, स्टार्टअप्स, वैज्ञानिकों और अन्य हितधारकों से बातचीत करेंगे। वे विशेष रूप से राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रम जैसे PPR, ब्रुसेलोसिस, CSF, FMD और LSD में NIVEDI की भूमिका, रोग पूर्वानुमान प्रणाली, आर्थिक प्रभाव का मूल्यांकन और ‘One Health’ गतिविधियों की प्रगति पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पशुपालकों से संवाद और अन्य ICAR संस्थानों की बैठक

मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक विशेष कार्यशाला में भाग लेंगे जहां वे उन पशुपालकों से संवाद करेंगे जिन्होंने NIVEDI की तकनीकों और प्रशिक्षण से अपने पशुधन व्यवसाय में उल्लेखनीय प्रगति की है। इसके अलावा वे बेंगलुरू स्थित अन्य ICAR संस्थानों के निदेशकों के साथ बैठक कर उनकी गतिविधियों और उपलब्धियों की समीक्षा भी करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

समावेशी कृषि और पशुधन विकास को मिलेगी गति

श्री चौहान का यह दौरा ICAR संस्थानों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय योगदान को दर्शाने का अवसर होगा। साथ ही, पशुपालकों, नवाचार कर रहे स्टार्टअप्स और सफल किसानों से संवाद के जरिए समावेशी कृषि और पशुधन विकास को और गति मिलेगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com