Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली का किया उद्घाटन

16 अगस्त 2024, नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली का किया उद्घाटन – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के पूसा स्थित सुब्रमण्यम हॉल में राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (NPSS) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों और एफपीओ प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया और प्रणाली की विशेषताओं के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि इस प्रणाली के माध्यम से किसान विभिन्न प्रकार के कीटनाशकों के बारे में जान सकेंगे और उनके हानिकारक प्रभाव से अपनी फसलों को बचा सकेंगे।

इस अवसर पर श्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के कई लाभार्थी  किसानों से  बातचीत की। कार्यक्रम में लगभग पांच सौ किसान मौजूद थे। केंद्र सरकार ने हाल में अधि‍क उपज देने वाली, जलवायु-अनुकूल और जैव-सशक्त फसलों की 109  किस्में जारी कीं। शिवराज सिंह चौहान ने NPSS की महत्वता पर जोर देते हुए कहा कि यह प्रणाली एआई तकनीक से लैस है, जो कीटों के प्रबंधन में मदद करेगी और फसलों के नुकसान को कम करने में सहायक होगी। उनका कहना था कि इस नई प्रणाली के माध्यम से फसलों के उत्पादन में सुधार होगा और कृषि विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल को किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए, चौहान ने कहा कि NPSS कृषि क्षेत्र में नई तकनीक के उपयोग को प्रोत्साहित करेगा और फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com