Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मूंग, उड़द की खरीद सीमा बढ़ाई

07 सितम्बर 2022, नई दिल्ली: केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मूंग, उड़द की खरीद सीमा बढ़ाई – केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने मध्य प्रदेश में किसानों के लिए ग्रीष्मकालीन सीजन 2021-22 के दौरान मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के अंतर्गत मूंग और उड़द की खरीद की 25 क्विंटल की मौजूदा सीमा में छूट दी। अब खरीद की सीमा को बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रति किसान प्रतिदिन कर दिया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के निर्देश पर मध्य प्रदेश के किसानों के लिए छूट की सीमा को मंजूरी दी गई है।

इससे पहले, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर मध्य प्रदेश के किसानों की समस्याओं पर चर्चा की थी। श्री पटेल ने कहा कि पीएसएस में  मूंग और उड़द की उपज बेचते समय यदि किसानों के पास ग्रीष्मकालीन मूंग की अधिक मात्रा उपलब्ध होती है तो पीएसएस पंजीकरण दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रति किसान 25 क्विंटल प्रतिदिन की खरीद सीमा होने के कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है।

श्री तोमर द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए जाने के बाद इस समस्या का तत्काल प्रभाव से निराकरण कर दिया है, जिसके बाद शासन द्वारा छूट को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: 5 सितंबर इंदौर मंडी भाव, प्याज में एक बार फिर आया उछाल 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )