Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी शोध संस्थान,श्रीनगर का केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया दौरा

9 सितम्बर 2021, नई दिल्ली/श्रीनगर (कश्मीर) । केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी शोध संस्थान, श्रीनगर का केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया दौरा – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कश्मीर प्रवास के दौरान श्रीनगर में केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी शोध संस्थान का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे व श्री कैलाश चौधरी तथा जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा के सलाहकार डॉ. फारूख खान भी उपस्थित थे। संस्थान ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आज सेब दिवस का आयोजन किया। श्री तोमर ने संस्थान द्वारा शोध क्षेत्र में किए गए सघन बागवानी प्रयोग की सराहना करते हुए इसे आगे बढ़ाते हुए अधिकाधिक किसानों के साथ जोड़ने काआह्वान किया ।

मुख्य अतिथि श्री तोमर ने प्रायोगिक फार्म का दौरा किया और संस्थान द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों और रोपण सामग्री से परिचित होने के लिए प्रौद्योगिकी पार्क का निरीक्षण किया। सेब दिवस पर सेब की 126 किस्मों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उदघाटन श्री तोमर ने किया।भाकृअनुपके उप महानिदेशक (बागवानी) डॉ. आनंद कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला । संस्थान के निदेशक डॉ. ओम चंद शर्मा ने बताया कि संस्थान ने अखरोट अनुसंधान में भी अग्रणी भूमिका निभाई है और कई विशिष्ट जीनोटाइप का चयन किया है। पिछले दशक के दौरानसंस्थान ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, अरूणाचल प्रदेश, तमिलनाडु आदि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को लगभग साढ़े चार सौ हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 70 हजार पौधों की आपूर्ति की है।

 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें