Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान की सोयाबीन उत्पादन पर अहम बैठक आज इंदौर में

26 जून 2025, नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान की सोयाबीन उत्पादन पर अहम बैठक आज इंदौर में – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा के क्रम में उपजवार और राज्यवार प्रमुख फसलों के विकास का सिलसिला सोयाबीन उत्पादन पर इंदौर में अहम बैठक के साथ प्रारंभ हो रहा है। शिवराज सिंह गुरुवार, 26 जून को मध्य प्रदेश के इंदौर में सोयाबीन उत्पादन को लेकर एक अहम बैठक करेंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के निर्देशानुसार, इस अहम बैठक का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर में किया जाएगा। बैठक में मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के कृषि मंत्री सहित सोयाबीन उत्पादक प्रमुख राज्यों के अधिकारी, संबद्ध संस्थानों के पदाधिकारी, प्रगतिशील किसान व अन्य सभी हितधारक शामिल रहेंगे।  

मुख्य बैठक से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह सोयाबीन के खेत का दौरा कर वहां किसानों से संवाद करेंगे। उसके साथ ही फार्म रिसोर्स हब का शिलान्यास करेंगे। मुख्य बैठक में ‘खाद्य तेलों पर राष्ट्रीय मिशन-तिलहन’ पर प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। उसके बाद सोयाबीन के इतिहास, वर्तमान परिदृश्य, चुनौतियों और उत्पादकता बढ़ाने भावी प्रयासों पर विस्तृत विचार-विमर्श होगा।श्री चौहान बैठक में किसानों, सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा), सोया खाद्य उद्योग, तेल उद्योग, बीज उत्पादकों, किसान उत्पादक संगठनों, राज्यों और केंद्र के कृषि विभाग, राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति/निदेशक अनुसंधान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के डीडब्ल्यूआर, आईसीएआर के सीआईएई के निदेशकों से भी विस्तार से चर्चा करेंगे।

 ‘लैब टू लैंड’ जोड़ने के लिए हाल ही में चलाए गए 15 दिवसीय ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के बाद लगातार कृषि क्षेत्र में किसानों तक बेहतर जानकारी पहुंचाने और उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के अनुभवों को ही आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा प्रमुख फसलों पर विशेष बैठकों के आयोजन का निर्णय लिया गया है। आने वाले दिनों में भी प्रमुखता के आधार विभिन्न राज्यों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। सोयाबीन के बाद दलहन, तिलहन, कपास, गन्ना व अन्य फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए भी फसलवार और राज्यवार बैठकें आयोजित होंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com