Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह की छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री से भेंट, रबी 2025-26 के लिए PSS प्रस्तावों को मंजूरी  

21 जनवरी 2026, नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह की छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री से भेंट, रबी 2025-26 के लिए PSS प्रस्तावों को मंजूरी – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम से नई दिल्ली में 12, सफदरजंग रोड स्थित अपने आवास पर भेंट की। इस दौरान दोनों मंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, रबी फसल 2025-26 की प्रगति तथा मूल्य समर्थन योजना (Price Support Scheme-PSS) को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि प्रयासों की सराहना

बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार का कार्य सराहनीय है। उन्होंने राज्य में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की योजनाओं को और अधिक तीव्रता से लागू करने का आग्रह किया, ताकि किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के किसान भाई-बहन और अधिक उत्साह के साथ कृषि कार्य कर सकेंगे, उनकी आय में वृद्धि होगी और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

रबी फसल और MSP पर प्रगति से संतोष

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बैठक में राज्य में रबी फसल 2025-26 तथा मूल्य समर्थन योजना (MSP) के अंतर्गत खरीद की प्रगति की जानकारी ली। दोनों ही विषयों पर राज्य की प्रगति पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

रबी 2025-26 के लिए PSS प्रस्तावों को मंजूरी

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा रबी मौसम 2025-26 के लिए प्रस्तुत Price Support Scheme (PSS) के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए चना, मसूर (दाल) एवं सरसों फसलों के अंतर्गत PSS प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है।
यह स्वीकृति PM-AASHA के दिशा-निर्देशों के अनुसार 90 दिनों की योजना अवधि के लिए दी गई है, जिससे किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर उपज की खरीद सुनिश्चित की जा सकेगी।

रबी मौसम 2025-26 : PSS प्रस्ताव (छत्तीसगढ़)

चना

– बोया गया क्षेत्र: 2,48,700 हे.
–   उत्पादकता: 1018 किग्रा/हे.
–   अपेक्षित उत्पादन: 2,53,300 मी.टन
–   राज्य मांग: 63,310 मी.टन
–   स्वीकृत मात्रा: 63,325 मी.टन (25%)
–   MSP 2025-26: ₹58,750 प्रति मी.टन
–   MSP मूल्य: ₹372.03 करोड़

मसूर (दाल)

–   बोया गया क्षेत्र: 13,390 हे.
–   उत्पादकता: 398 किग्रा/हे.
–   अपेक्षित उत्पादन: 5,360 मी.टन
–   स्वीकृत मात्रा: 5,360 मी.टन (100%)
–   MSP 2025-26: ₹70,000 प्रति मी.टन
–   MSP मूल्य: ₹37.52 करोड़

सरसों

–   बोया गया क्षेत्र: 27,370 हे.
–   उत्पादकता: 441 किग्रा/हे.
–   अपेक्षित उत्पादन: 12,080 मी.टन
–   स्वीकृत मात्रा: 3,020 मी.टन (25%)
–   MSP 2025-26: ₹62,000 प्रति मी.टन
–   MSP मूल्य: ₹18.72 करोड़

खरीद की तैयारियां पूरी

राज्य सरकार द्वारा PoS आधारित खरीद के लिए आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं। 222 खरीद केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपकरणों का सफल परीक्षण किया गया है। भारत सरकार के पत्र दिनांक 18.09.2025 एवं 11.11.2025 के अनुसार आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है।

राज्य सरकार ने जताया आभार 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने राज्य के किसानों के हित में लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में MSP पर खरीद की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और छत्तीसगढ़ का कृषि क्षेत्र और अधिक सशक्त होगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture