Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विदिशा दौरा, बोले- बारिश से प्रभावित किसानों का होगा सर्वे, मिलेगा बीमा लाभ

07 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विदिशा दौरा, बोले- बारिश से प्रभावित किसानों का होगा सर्वे, मिलेगा बीमा लाभ – केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के बिलकिसगंज स्थित कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितलाभ लाभार्थियों को वितरित किए। साथ ही, उन्होंने अलग-अलग विभागों की प्रदर्शिनीयों का अवलोकन किया और स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “अपने लिए तो सब जीते हैं, वास्तव में जीवन उसी का है जो जनता, समाज और देश के लिए जीता है।” उन्होंने कहा कि, “मैं आपको वचन देता हूँ कि, अपनी जनता की सेवा में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”

उन्होंने कहा कि, “आज हमने बिलकिसगंज में हेल्थ कैंप लगाया है। सभी माताएं-बहनें अपना चेकअप जरूर कराएं, और अगर कोई बीमारी निकलती है तो चिंता की बात नहीं है, हम पूरा इलाज भी करवाएंगे।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर फोकस

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “बहन-बेटियों की सेवा, देवियों की पूजा के समान है।” उन्होंने बताया कि लाडली बहना योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की एक बड़ी पहल है। इस योजना के साथ अब लखपति दीदी अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आमदनी बढ़ाने पर फोकस किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मंत्री चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी ने मुझे ग्रामीण विकास मंत्री का भी दायित्व दिया है। हमारा उद्देश्य है कि हर बहन की आमदनी स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बढ़ाई जाए। “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि, हर बहन सालाना कम से कम एक लाख रुपए कमाए, तभी सच्चे अर्थों में उनकी जिंदगी बदलेगी।”

उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और स्व-सहायता समूहों को इस दिशा में मजबूत माध्यम बनाया जाएगा।

किसानों को फसल बीमा और राहत का भरोसा

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत अब-तक मध्यप्रदेश को 19 लाख मकान दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि, जिन लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नहीं थे, उनका भी सर्वे किया जा रहा है और उनके नाम सूची में जोड़े जाएंगे।

उन्होंने कहा कि, कोई भी गरीब कच्चे घर में नहीं रहेगा। “जिन स्थानों पर अब-तक बिजली नहीं पहुँची, वहाँ भी बिजली पहुँचाई जाएगी। अगर कहीं पाँच घर भी बने होंगे, तो वहाँ भी बिजली देकर रहेंगे। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हर गरीब को पक्का मकान, बिजली और सम्मानजनक जीवन मिले।”

मंत्री चौहान ने कहा, “आज कई जगह किसानों ने बताया कि, भारी बारिश से उनकी सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है। हम पूरी गंभीरता के साथ सरकार से बात करके उचित सर्वे कराएंगे। सर्वे के बाद किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने का काम किया जाएगा।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए लगातार समन्वय में काम कर रही हैं। किसानों को किसी भी हाल में नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और हर पात्र किसान को योजना का लाभ समय पर मिल सके, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

टीबी मुक्त सीहोर का संकल्प

केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि, हमारा संकल्प है कि, सीहोर जिला टीबी से पूरी तरह मुक्त हो। इसके लिए डॉक्टरों की टीम सर्वे कर रही है। टीबी के मरीजों को मुफ्त दवाई दी जाएगी, पोषण की व्यवस्था की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे पूरी तरह स्वस्थ हों।

उन्होंने बताया कि, अब तक 500 मरीजों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 90 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। सभी मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील की कि, “टीबी के खिलाफ इस अभियान में सभी लोग सहयोग करें। यह सामूहिक प्रयास ही जिले को टीबी मुक्त बनाएगा।”

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture