राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत में कोविड-19की कुल टीकाकरण कवरेज 68.75 करोड़ से अधिक

6 सितम्बर 2021, नई दिल्ली । भारत में कोविड-19की कुल टीकाकरण कवरेज 68.75 करोड़ से अधिक – एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, भारत में टीकाकरण कवरेज ने कल 68.75 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। पिछले 24 घंटों में 25,23,089 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 68.75 करोड़ (68,75,41,762) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 71,77,219 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं :

 पहली खुराक1,03,60,825
एचसीडब्ल्यूदूसरी खुराक84,80,456
 पहली खुराक1,83,29,867
एफएलडब्ल्यूदूसरी खुराक1,35,76,562
 पहली खुराक27,17,37,284
18-44 वर्ष आयु समूहदूसरी खुराक3,43,00,303
 पहली खुराक13,64,12,519
45-59 वर्ष आयु समूहदूसरी खुराक5,80,07,647
 पहली खुराक8,95,41,322
60 वर्ष से अधिक आयुदूसरी खुराक4,67,94,997
कुल68,75,41,762

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 43,903 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,21,81,995 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.44% है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 71 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 39,948 नए मामले सामने आए।