Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: Onion Price I मानसून I Government Scheme I खरीफ 2025-26 I राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन

18 अगस्त 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. HPM की दवाई के कारण हुआ नुकसान – कंपनी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को रायसेन ज़िले के छीरखेड़ा गाँव में सोयाबीन के खेतों का औचक निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री को शिकायत मिली थी कि खरपतवारनाशक दवा डालने से किसानों की सोयाबीन की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। कृषि मंत्री श्री चौहान, अचानक खेतों में पहुँचे और सैकड़ों किसानों और कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति का जायजा लिया। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. Onion Price: कहाँ मिल रही सबसे सस्ती प्याज? जानिए 16 अगस्त 2025 को किस राज्य में क्या है भाव

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

देशभर में प्याज की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। सरकारी पोर्टल Agmarknet पर 16 अगस्त 2025 को दर्ज हुए आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के प्रमुख बाजारों में प्याज के भावों में खास अंतर देखने को मिला है। पूरी खबर पढ़े….

3. अगले 7 दिन आफत बनकर बरसेगा मानसून! दिल्ली समेत इन राज्यों में रेड अलर्ट, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश

देश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, 16 अगस्त 2025 को भारत के विभिन्न हिस्सों में मानसून ने जोरदार प्रभाव दिखाया है। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक और दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

4. Government Scheme for Farmer: किसानों की आय बढ़ाने वाली टॉप 10 योजनाएं, चेक करें डिटेल

भारत सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को ज्यादा सुरक्षित, टिकाऊ और फायदेमंद बनाने के लिए कई अहम योजनाएं चला रही है। ये योजनाएं किसानों की खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने, जोखिम कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद करती हैं। अगर किसान इन योजनाओं का सही तरीके से लाभ लें, तो हर साल उनकी आय में बड़ा सुधार हो सकता है। पूरी खबर पढ़े….

5. खरीफ 2025-26 में कपास उत्पादन होगा बेहतर, दक्षिण भारत से रिकॉर्ड फसल की संभावना

अक्टूबर से शुरू हो रहे खरीफ 2025-26 सीजन में भारत का कपास उत्पादन पिछले साल की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है। भले ही इस बार कुछ राज्यों में कपास की बुवाई का क्षेत्र थोड़ा घटा है, लेकिन समय पर और अच्छी बारिश के कारण कपास की फसल की स्थिति काफी अच्छी बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

6. पंजाब हाईकोर्ट ने बासमती धान पर 12 कीटनाशकों के प्रतिबंध पर रोक लगाई

पंजाब उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार की उस अधिसूचना पर अस्थायी रोक लगा दी है, जिसमें बासमती धान की फसलों में 12 कीटनाशक अणुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस मामले को क्रॉप केयर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (CCFI) ने दायर किया था, जिन्होंने इस अधिसूचना को मनमानेपन और वैज्ञानिक प्रमाणों के अभाव का हवाला देते हुए चुनौती दी थी। पूरी खबर पढ़े….

7. लाल किले से पीएम मोदी का ऐलान: ‘पीएम धन्य धान्य कृषि योजना’ से 100 पिछड़े जिलों को मिलेगा विकास

देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने किसानों, मछुआरों और पशुपालकों को लेकर सरकार की नीतियों और प्राथमिकताओं पर विशेष जोर दिया। पूरी खबर पढ़े….

8. किसान ने सिर्फ आधे हेक्टेयर में उगाए आम, 3 वर्षों में मिला ₹12.75 लाख का शुद्ध लाभ  

किसान जगदीश भाई जेराभाई चौहान, गुजरात के पंचमहल जिले के गांव मोकल (पोस्ट कानोड़, तहसील कलोल) के रहने वाले हैं। उनके पास कुल 3.5 एकड़ सिंचित जमीन है, जिसमें वे पारंपरिक खेती करते हैं। वे मक्का, अरहर, धान, मिर्च और कद्दूवर्गीय सब्जियाँ उगाते हैं। परिवार की जरूरतें पूरी करने और अतिरिक्त आमदनी के लिए उन्होंने 0.50 हेक्टेयर जमीन में आम के पेड़ लगाने का फैसला लिया। पूरी खबर पढ़े….

9. 23 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन’ की शुरुआत, राज्यों को मिले सख्त निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन’ की शुरुआत करेंगे। इस मिशन की तैयारी को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। इसमें राज्यों के कृषि मंत्री, कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट, वैज्ञानिकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। पूरी खबर पढ़े….

10. गोपाल रत्न पुरस्कार 2025: पशुपालकों के पास ₹5 लाख का ईनाम पाने का सुनहरा मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अधीन पशुपालन एवं डेयरी विभाग (DAHD) ने देश के डेयरी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए “राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025” के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए आवेदन 15 अगस्त 2025 से शुरू हो गए हैं और 15 सितंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़े….