Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

अगले 7 दिन आफत बनकर बरसेगा मानसून! दिल्ली समेत इन राज्यों में रेड अलर्ट, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश

16 अगस्त 2025, नई दिल्ली: अगले 7 दिन आफत बनकर बरसेगा मानसून! दिल्ली समेत इन राज्यों में रेड अलर्ट, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश – देश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, 16 अगस्त 2025 को भारत के विभिन्न हिस्सों में मानसून ने जोरदार प्रभाव दिखाया है। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक और दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से बनी नई मौसम प्रणालियों के कारण अगले 7 दिनों यानी 16 से 22 अगस्त 2025 तक देश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

मॉनसून की द्रोणिका सामान्य से दक्षिण की ओर झुकी

दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 18 अगस्त को गुजरात पहुंचेगा और तब तक कमजोर होकर चक्रवाती परिसंचरण में बदल जाएगा।

18 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम हिस्से में एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे पूर्वी और मध्य भारत में बारिश की गतिविधियाँ और तेज़ होंगी। मानसून की द्रोणिका सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर झुकी हुई है, जिससे दक्षिण भारत और मध्य भारत में अच्छी वर्षा की स्थिति बनी हुई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पश्चिम भारत: मुंबई, कोंकण, गुजरात में रेड अलर्ट जैसी स्थिति

कोंकण और गोवा में 16 से 19 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मुंबई के उपनगरीय क्षेत्रों में भी इस दौरान 24 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मध्य महाराष्ट्र के घाटी क्षेत्रों में भी 16 से 19 अगस्त तक बारिश की गतिविधियाँ जारी रहेंगी, जिससे इन इलाकों में नमी और ठंडक बनी रहेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गुजरात और सौराष्ट्र में 16, 18 से 20 अगस्त के बीच बारिश का जोर रहेगा। खासतौर पर 19 और 20 अगस्त को सौराष्ट्र क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जो बाढ़ जैसे हालात पैदा कर सकती है। मराठवाड़ा क्षेत्र में भी 16 से 19 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है, जिससे स्थानीय स्तर पर जलभराव और खतरे की स्थिति बनी रह सकती है। 20 अगस्त तक इन क्षेत्रों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

दक्षिण भारत: तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में मूसलाधार बारिश

तेलंगाना में 16 और 17 अगस्त को भारी बारिश के साथ-साथ 18 और 19 अगस्त को अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। कई जिलों में पहले ही 22 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिससे बाढ़ का खतरा बना हुआ है। तटीय कर्नाटक में भी 18 और 19 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

इसके अलावा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और रायलसीमा क्षेत्रों में अगले 5 से 7 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना बनी हुई है। 19 अगस्त तक दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

मध्य और पूर्वी भारत: छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश में बारिश का नया दौर

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 16 से 22 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। ओडिशा में 18 और 19 अगस्त को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, जिससे वहां के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16-17 और 21-22 अगस्त के दौरान अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। झारखंड में भी 19, 21 और 22 अगस्त को भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और 18 से 19 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बौछारें होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 16 अगस्त को मयूर विहार में 54 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे मौसम सुहाना और ठंडा हो गया है।

उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब में अच्छी बारिश

उत्तराखंड में 16 और 17 अगस्त को बहुत भारी वर्षा की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 16 से 20 अगस्त के बीच कई जगह बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर में 18 और 19 अगस्त को सक्रिय मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 19 से 22 अगस्त तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com