Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: नकली खाद-बीज I धन-धान्य योजना I मूँगफली की सरकारी खरीद I स्मार्ट और टिकाऊ खेती

17 जुलाई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. किसानों के लिए बड़ी राहत: नकली खाद-बीज पर लगेगी रोक, शिवराज सिंह बोले- जल्द लाएंगे नया सीड-पेस्टिसाइड एक्ट

 किसानों की समस्याओं और कृषि सुधारों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाने का संकेत दिया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के 97वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कहा कि अब कृषि अनुसंधान किसानों की जमीनी जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. भारत-अर्जेंटीना कृषि सहयोग पर अहम बैठक सम्पन्न: किसानों की आय, तकनीक और उत्पादकता बढ़ाने पर हुई चर्चा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारत और अर्जेंटीना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा देने के लिए संयुक्त कार्य समूह (Joint Working Group) की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भारत की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव देवेश चतुर्वेदी ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। पूरी खबर पढ़े….

3. रबी सीजन से 100 जिलों में लागू होगी ‘धन-धान्य योजना’, शिवराज सिंह ने बताया कैसे बदलेगी किसानों की किस्मत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना को कैबिनेट से मिली मंजूरी पर मीडिया से बातचीत करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह योजना किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी और खेती को ज्यादा फायदेमंद बनाने का काम करेगी। इस योजना के तहत देश के 100 जिलों को चुना जाएगा और वहां खेती से जुड़ी हर जरूरत पर ध्यान दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

4. ICAR स्थापना दिवस: कृषि मंत्री ने की रिकॉर्ड उत्पादन की सराहना, कहा – छोटे किसानों के लिए चाहिए छोटे उपकरण

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के 97वें स्थापना दिवस के मौके पर देश के किसानों और वैज्ञानिकों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम, एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा में आयोजित किया गया। पूरी खबर पढ़े….

5. कम जमीन में ज्यादा कमाई: एक ही खेत में फल और चारा उगाएंगे किसान, ICAR ने तैयार किया अनोखा मॉडल

शुष्क क्षेत्रों में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद ने ऐसा अनोखा मॉडल तैयार किया है, जिसमें एक ही खेत में फल और चारा दोनों उगाए जा सकते हैं। इस मॉडल का मकसद किसानों की आमदनी बढ़ाना और खेती को ज्यादा फायदेमंद बनाना है। पूरी खबर पढ़े….

6. बीज असली है या नकली? किसान अब खुद करें पहचान, फसल को रखें सुरक्षित!

देशभर के किसानों के लिए काम की खबर है। खेती में अब नकली बीज से नुकसान होने की टेंशन कम होगी। कृषि मंत्रालय ने किसानों को सजग रहने की सलाह दी है और बताया है कि बुवाई से पहले सही बीज की पहचान कैसे करें। खेती की अच्छी शुरुआत और पैदावार बढ़ाने के लिए जरूरी है कि किसान सिर्फ प्रमाणित और असली बीज का ही इस्तेमाल करें। पूरी खबर पढ़े….

7. यूरिया असली है या नकली? इन 4 आसान तरीकों से घर बैठे करें जांच, तुरंत पकड़ लेंगे फर्क!

नकली खाद से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। पैदावार घटने के साथ-साथ खेत की उर्वरता भी प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कृषि मंत्रालय ने किसानों को जागरूक करने के लिए आसान घरेलू उपाय बताए हैं, जिससे किसान घर बैठे ही असली और नकली यूरिया की पहचान कर सकें। ये जानकारी हाल ही में एग्रीकल्चर इंडिया द्वारा जारी की गई है। पूरी खबर पढ़े….

8. खेती होगी स्मार्ट और टिकाऊ! TAFE-ICRISAT मिलकर बनाएंगे नया कृषि रिसर्च सेंटर, किसानों को मिलेगा फायदा

देश में किसानों की खेती को और ज्यादा स्मार्ट, टिकाऊ और मुनाफेदार बनाने के लिए एक बड़ी पहल हुई है। 
 ट्रैक्टर
 और कृषि उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी TAFE (Tractors and Farm Equipment Limited) और अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान ICRISAT (International Crops Research Institute for the Semi-Arid Tropics) ने एक महत्वपूर्ण समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए I पूरी खबर पढ़े….

9. ओडिशा के किसानों के लिए खुशखबरी: अब 30 किलो बोरे से होगी मूँगफली की सरकारी खरीद, बढ़ेगी आखिरी तारीख

 ओडिशा के पुरी लोकसभा क्षेत्र के मूंगफली किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने किसानों की एक अहम मांग को गंभीरता से लेते हुए मूंगफली खरीद प्रक्रिया में जल्द बदलाव करने का भरोसा दिलाया है। मंगलवार को पुरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर मूंगफली किसानों की समस्याएं उठाईं। पूरी खबर पढ़े….

10. बांग्लादेश से पीएम मोदी के लिए आया 1000 किलो का ‘हरिभंगा आम’, जानिए इस मीठे फल की खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बांग्लादेश से 1000 किलो खास किस्म का हरिभंगा आम भेजा गया है। ये आम बांग्लादेश के रंगपुर जिले में उगाया जाता है और अपनी खास मिठास और स्वाद के लिए मशहूर है। किसानों के लिए ये आम सिर्फ फल नहीं, आजीविका का बड़ा जरिया है। पूरी खबर पढ़े….