Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसान भाइयों का इंतज़ार खत्म: PM किसान की 21वीं किस्त 19 नवंबर को होगी जारी, कृषकों के खातों में आएंगे 2-2 हजार 

15 नवंबर 2025, नई दिल्ली: किसान भाइयों का इंतज़ार खत्म: PM किसान की 21वीं किस्त 19 नवंबर को होगी जारी, कृषकों के खातों में आएंगे 2-2 हजार  – देश करोड़ों अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। सरकार ने अधिकारिक तौर पर घोषणा कर जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM kisan Yojana) की अगली 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की जाएगी।  


सरकार ने पीएम-किसान योजना के अधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक ट्विट साझा कर इसकी जानकारी दी है।सरकार ने इस पोस्ट शेयर करते हुए लिखा: “पीएम-किसान की 21वीं किस्त का हस्तांतरण दिनांक-19 नवंबर 2025। कृपया लिंक पर क्लिक करें और अभी रजिस्टर करें।”

कई महीनों के लंबे इंतजार के बाद अब प्रत्येक लाभार्थी किसानों के खाते में बुधवार को सरकार  2-2 हजार रुपये ट्रांसफर करने जा रही हैं।  हालांकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना  का लाभ लेने के लिए किसान लाभार्थी को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य हैं। यदि आपने अभी तक पंजीयन नहीं कराया हैं, तो चिंता की बात नहीं अभी भी ऑनलाइन आवेदन किए जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ऑनलाइन लाभार्थी सूची कैसे देखें:

1. पीएम किसान योजना का आधिकारिक पोर्टल खोलें।
2. होमपेज पर ‘किसान कॉर्नर’ विकल्प पर क्लिक करें।
3. उपलब्ध विकल्पों में से ‘लाभार्थी सूची’ लिंक चुनें।
4. राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गाँव जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
5. कैप्चा कोड भरकर सबमिट पर क्लिक करें। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture