Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज ‘खेत बचाओ अभियान’ का समापन, हरियाणा के बावल में किसानों और कृषि विशेषज्ञों से संवाद करेंगे शिवराज सिंह चौहान

30 जून 2026, नई दिल्ली: आज ‘खेत बचाओ अभियान’ का समापन, हरियाणा के बावल में किसानों और कृषि विशेषज्ञों से संवाद करेंगे शिवराज सिंह चौहान – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (30 जून) हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ के मुख्य समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से सीधे संवाद करेंगे तथा खेती से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री के कृषि प्रदर्शनी और विभिन्न स्टॉलों के अवलोकन से होगी। यहां आधुनिक खेती, मृदा स्वास्थ्य, फसल सुरक्षा, पशुपालन और ग्रामीण आजीविका से जुड़े मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। शिवराज सिंह चौहान इन प्रदर्शनों का निरीक्षण कर खेती में अपनाई जा रही नई तकनीकों और नवाचारों की जानकारी लेंगे।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ‘खेत बचाओ अभियान’ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान अभियान के अनुभव, सफल पहल और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही किसानों की समस्याओं, खेतों की सुरक्षा, फसल नुकसान कम करने के उपाय, जैविक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर भी संवाद होगा, ताकि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंच सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

समारोह में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सहित विभिन्न कृषि संस्थानों के वैज्ञानिक, अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। वे अभियान के तहत किए गए कार्यों, मॉडल गतिविधियों और उनके परिणामों की जानकारी साझा करेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम के दौरान मृदा परीक्षण, फसल विविधीकरण, उन्नत बीजों के उपयोग, सिंचाई प्रबंधन, पशुधन सुरक्षा और किसानों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रस्तुति भी दी जाएगी। इसके अलावा स्थानीय किसान अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि क्षेत्र में अपनाए गए सफल कृषि मॉडल और नवाचारों को अन्य जिलों में भी लागू किया जा सके।

‘खेत बचाओ अभियान’ के समापन समारोह का उद्देश्य किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की तकनीकों से जोड़ना, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना तथा कृषि क्षेत्र में टिकाऊ विकास की दिशा में सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture