Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

महाराष्ट्र में तूर की 3.37 लाख मीट्रिक टन खरीद को मंजूरी, एमएसपी पर 2696 करोड़ रुपये खर्च करेगी केंद्र सरकार  

27 जनवरी 2026, नई दिल्ली: महाराष्ट्र में तूर की 3.37 लाख मीट्रिक टन खरीद को मंजूरी, एमएसपी पर 2696 करोड़ रुपये खर्च करेगी केंद्र सरकार – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में बैठक कर महाराष्ट्र में तूर (अरहर) की 3.37 लाख मीट्रिक टन खरीद, जिसकी एमएसपी राशि लगभग 2696 करोड़ रुपए है, को मूल्य समर्थन योजना (पी.एस.एस.) के तहत स्वीकृति दे दी है।

महाराष्ट्र के विपणन मंत्री के साथ संवाद

बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने राज्य के विपणन (मार्केटिंग) मंत्री श्री जयकुमार रावल के साथ खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने नेफेड, एन.सी.सी.एफ. और राज्य के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  बैठक के दौरान श्री चौहान ने कहा कि तूर की खरीद के इस निर्णय से केंद्र सरकार को बड़ा वित्तीय भार वहन करना पड़ेगा, परंतु इसके बावजूद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार किसानों के हित में पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
 श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि खरीद सही तरीके से हो। किसानों से सीधी खरीद से ही बिचौलियों की सक्रियता कम होगी और लाभ वास्तविक किसान तक पहुंच पाएगा।

नेफेड और एन.सी.सी.एफ. को समन्वित प्रक्रिया चलाने के निर्देश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि नेफेड और एन.सी.सी.एफ. राज्य सरकार के समन्वय से खरीद प्रक्रिया संचालित करें, ताकि खरीद का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंच सके। आधुनिक तकनीक से पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए श्री चौहान ने कहा कि आधुनिकतम और कारगर प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए किसानों के पंजीकरण की उचित व्यवस्थाएं की जाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों की सुविधा के लिए खरीद केंद्र बढ़ाने पर बल

केंद्रीय मंत्री चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवश्यकता होने पर खरीद केंद्रों की संख्या में इजाफा किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और खरीद व्यवस्था पारदर्शी और प्रभावी रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture