Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

MSP पर कपास बेचने की प्रक्रिया हुई आसान: CCI ने लॉन्च किया ‘कपास किसान’ ऐप, अब पंजीकरण होगा डिजिटल

26 अगस्त 2025, नई दिल्ली: MSP पर कपास बेचने की प्रक्रिया हुई आसान: CCI ने लॉन्च किया ‘कपास किसान’ ऐप, अब पंजीकरण होगा डिजिटल – भारतीय कपास निगम लिमिटेड (CCI) ने किसानों की सुविधा के लिए एक बड़ा और डिजिटल कदम उठाया है। अब जो किसान समर्थन मूल्य (MSP) पर कपास बेचना चाहते हैं, उन्हें पहले ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए CCI ने एक नया मोबाइल ऐप ‘कपास किसान’ लॉन्च किया है, जिसे किसान Google Play Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस दिन से शुरू होगा पंजीकरण

कपास बेचने के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा। हालांकि, अक्टूबर में जब मंडियों में खरीद शुरू होगी, तब भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। पहले यह पंजीकरण मैन्युअल रूप से होता था, जिससे किसानों को बार-बार केंद्रों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो गई है, जिससे अब किसान मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

कैसे करें ऐप से रजिस्ट्रेशन

‘कपास किसान’ ऐप के जरिए किसान स्वयं पंजीकरण कर सकेंगे। इसके लिए किसानों को भूमि दस्तावेज, कपास की बुवाई क्षेत्र का विवरण और कृषि या राजस्व विभाग से प्रमाणित जानकारी संबंधित दस्तावेज जमा करने होंगे। यह सारा डेटा राज्य सरकार के अधिकृत अधिकारी द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से ही सत्यापित किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ऑनलाइन बुक कर सकेंगे स्लॉट

केंद्रों पर भीड़ को कम करने के लिए CCI ने ऐप में स्लॉट बुकिंग की सुविधा भी जोड़ी है। किसान 7 दिन के रोलिंग आधार पर स्लॉट बुक कर सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार केंद्र पर जाकर अपनी फसल बेच सकते हैं। इससे मंडियों में अनावश्यक भीड़ नहीं लगेगी और किसानों का समय भी बचेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस साल MSP में भी हुई बढ़ोतरी

इस वर्ष सरकार ने कपास के समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि की है, जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। मीडियम स्टेपल कपास का नया MSP ₹7710 प्रति क्विंटल तय किया गया है, जबकि लंबी स्टेपल कपास का MSP ₹8110 प्रति क्विंटल रखा गया है। यह दरें पिछले वर्ष की तुलना में ₹589 प्रति क्विंटल अधिक हैं, जिससे किसानों को सीधा आर्थिक लाभ होगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com