राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

गिर रहा अरहर की दाल का दाम, किसानों को भारी नुकसान

18 जुलाई 2025, नई दिल्ली: गिर रहा अरहर की दाल का दाम, किसानों को भारी नुकसान – देश में अरहर की दाल का दाम गिर रहा है. जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार बीते एक साल में ही दाल के दामों में 43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और गिरावट के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है. हालांकि सरकार राष्ट्रीय मिशन चलाकर  दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की बात भी कह रही है लेकिन जिस तरह से अरहर की दाल के दाम में गिरावट आई है उससे किसान चिंता में है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 27 जून 2024 को अरहर की कीमत 11,213 रुपये प्रति क्विंटल थी, जो इस साल 27 जून को गिरकर महज 6422 रुपये रह गई यानी कीमतों में करीब 43 फीसदी का अंतर है. वहीं, बीते दिन यानी 12 जुलाई को भी महाराष्‍ट्र, गुजरात, दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश की मंडियों में तुअर की कीमतें एमएसपी से काफी कम दर्ज की गई. देश में एकमात्र तेलंगाना की आलेर मंडी में भाव 7550 रुपये प्रत‍ि क्विंटल दर्ज किया, जबकि‍ अन्‍य दर्जनों मंडी में कीमतें कम ही रहीं.      

खरीफ मार्केटिंग सीजन 2024-25 के अनुसार, अरहर के लिए 7550 रुपये एमएसपी तय है और अब वर्तमान खरीफ सीजन यानी 2025-26 के लिए अरहर के एमएसपी में 450 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. केंद्र ने अब नई आने वाली फसल के लिए एमएसपी 8000 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. लेकिन, ऐसे में सवाल उठता है कि क्‍या नई फसल पर किसानों को इस एमएसपी का लाभ मिल पाएगा?

सरकार प्राइस सपोर्ट स्कीम   के तहत केंद्रीय पूल कोटे से दाल खरीदने की बात तो कहती है, लेकिन उसके लिए सभी किसानों से दाल खरीदना संभव नहीं होता और वह कुल उत्पादन का काफी कम हिस्‍सा ही एमएसपी पर खरीद पाती है. इसमें से भी खरीद के दौरान किसानों फसल की क्वालिटी, नमी और अन्य कारण बताकर पूरा एमएसपी नहीं मिल पाता. वहीं, खरीद के मामले में अरहर अन्‍य दालों के मुकाबले पीछे छूट जाती है. 

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement