राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मोदी सरकार किसान हितैषी, क्योंकि बजट में किए है किसानों के लिए ये खास ऐलान

03 फरवरी 2026, नई दिल्ली: मोदी सरकार किसान हितैषी, क्योंकि बजट में किए है किसानों के लिए ये खास ऐलान – केन्द्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह किसानों की हितैषी है। दरअसल हाल ही में केंद्र की सरकार ने जो वार्षिक बजट पेश किया है उसमें किसानों के लिए कई खास ऐलान किए गए है। जिन्हें अब अमली जामा पहनाया जाएगा।

महंगी फसलों पर फोकस

सरकार ने इस बजट में हाई वैल्यू फसलों  पर खास जोर दिया है। फसलों का उत्पादन बढ़ाने और ज्यादा कमाई के लिए सरकार हाई वैल्यू उत्पादन जैसे काजू, अखरोट,नारियल, चंदन इत्यादि को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही सरकार ने काजू को प्रीमियम ब्रांड के रूप में रखा है। इससे एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी होगी।

पहाड़ी इलाकों में खेती को बढ़ावा

पहाड़ी इलाकों में होने वाली खेती जैसे अखरोट, बादाम, खुमानी इत्यादि को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसी स्कीम लागू की जाएगी जिससे भूगोल स्थिति की वजह से होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

चंदन की खेती पर भी दिया जोर

बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र, राज्य सरकार के साथ चंदन की खेती और कटाई के बाद होने वाले प्रोसेस पर फोकस करेगी, ताकि चंदन को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिले।

भारत विस्तार की शुरुआत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत विस्तार की भी घोषणा की है। भारत विस्तार के जरिए किसानों को कई तरह के एक्सिस मिलेंगे। इसके जरिए किसानों के पास किसान कॉल सेंटर सर्विस का सीधा एक्सिस होगा। इसके साथ ही किसान API के जरिए मौसम की जानकारी ले पाएंगे।

 पशुपालन में रोजगार को बढ़ावा

ग्रामीण और पेरी अर्बन एरिया के पशुपालन सेक्टर पर खास फोकस रखा गया है। सरकार पशुपालन सेक्टर में होने वाली स्टार्टअप पर खास फोकस करेगी ताकि रोजगार में बढ़ोतरी हो। इसके साथ ही पशुधन, डेयरी और मुर्गी पालन के प्रोडक्शन चेन (उत्पादन, विभाजन और बिक्री) में बढ़ोतरी मिलना।  इसके अलावा उधार से जुड़ी सब्सिडी को बढ़ावा दिया जाएगा। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements