Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खरगोन की तीखी लाल मिर्च हो रही देश – विदेश में प्रसिध्द

11 मार्च 2023, भोपाल: खरगोन की तीखी लाल मिर्च हो रही देश – विदेश में प्रसिध्द – इंदौर संभाग का खरगोन जिला अपनी सुर्ख लाल और तीखी लाल मिर्च के लिए एशिया व देश-विदेश में प्रसिध्द हैं। खरगोन जिले में सुर्ख लाल मिर्च और तीखी लाल मिर्च का बंपर उत्पादन हो रहा हैं। एशिया की सबसे बड़ी मिर्च मंडी खरगोन जिले के बेड़िया ग्राम में लगती हैं। इस लाल मिर्च को कई देशों में निर्यात (बेचा) किया जा रहा हैं।

एशिया की सबसे बड़ी व प्रसिध्द मिर्च मंडी बेड़िया का आत्मनिर्भर भारत मिशन के लिए चयन किया गया हैं। बेड़िया की बेहतरीन व उच्च क्वालिटी की लाल मिर्च यहां से देश-विदेशों में निर्यात की जाती हैं। अपने स्वाद के लिए प्रसिध्द बेड़िया की लाल मिर्च को पूरे एशिया में भेजा जाता हैं।

खरगोन के किसान मिर्च की खेती कर आर्थिक रूप से मजबूत बन रहे हैं। बेड़िया गांव में प्रसिध्द इस मंडी से किसानों के साथ-साथ हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
खरगोन की तीखी लाल मिर्च से किसानों को निम्न फायदे हो रहे-

1. मिर्च की खेती कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे किसान

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

2. जिले की मिर्च कई देशों में की जा रही निर्यात, जिससे किसानों की आमदनी में हो रहा इजाफा

3. आत्मनिर्भर भारत मिशन में हुआ बेड़िया मंडी का चयन

4. जिले में सुर्ख लाल मिर्च और तीखी लाल मिर्च का हो रहा हैं  बंपर उत्पादन

5. खरगोन की तीखी लाल मिर्च मध्यप्रदेश के एक जिला एक उत्पाद में शामिल हैं

6. खरगोन की तीखी लाल मिर्च एशिया में प्रसिध्द हैं

7. मिर्च उद्योग से हजारों लोगों को मिल रहा रोजगार

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (09 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )