राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में धान, दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ा

अब तक कुल बुवाई 704 लाख हेक्टेयर पार

20 जुलाई 2024, नई दिल्ली: देश में धान, दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ा – देश में धान, दलहन-तिलहन के रकबे में गत वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है। अब तक खरीफ की बुवाई 704 लाख 4 हजार हेक्टेयर में हो गई है जबकि गत वर्ष अब तक 680 लाख 36 हजार हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में बुवाई लगभग 24 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गई है। वहीं श्रीअन्न सह मोटे अनाजों की बुवाई में कमी आई है।

कृषि मंत्रालय द्वारा 19 जुलाई 2024 तक जारी आंकड़ों के अनुसार प्रमुख फसल धान अब तक 166.06 लाख हेक्टेयर में बोई गई है जबकि गत वर्ष समान अवधि में 155.65 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसी प्रकार दलहन का रकबा अभी तक 85.79 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो गत वर्ष की समान अवधि में 70.14 लाख हेक्टेयर था, इसमें अरहर की बुवाई 33.48 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 19.34 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसी प्रकार उड़द की बुवाई अब तक 19.62 लाख हेक्टेयर में की गई है। वहीं मूंग की बुवाई 25.11 लाख हेक्टेयर में हुई है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक मोटे अनाज की बुवाई कम क्षेत्र में हुई है। अब तक 123.72 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है जबकि गत वर्ष अब तक 134.91 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसमें मक्का की बुवाई अब तक 67.78 लाख हेक्टेयर में की गई है। गत वर्ष इस अवधि में 63 लाख हेक्टेयर में हुई थी। ज्वार 9.81 लाख हेक्टेयर में बोया गया है वहीं बाजरा भी 42.09 लाख हेक्टेयर में बोया गया है। जबकि गत वर्ष समान अवधि में 57.99 लाख हेक्टेयर में बोया गया था।

इसी प्रकार तिलहनी फसलों का कुल रकबा 163.11 लाख हेक्टेयर हो गया है जो गत वर्ष अब तक 150.91 लाख हेक्टेयर था। इसमें सोयाबीन की बुवाई अब तक 119.04 लाख हेक्टेयर  में हो गई है जो गत वर्ष अब तक 108.97 लाख हेक्टेयर में हुई थी। इसी प्रकार मूंगफली की बुवाई 37.34 लाख हेक्टेयर में हुई है जो गत वर्ष समान अवधि में 33.15 लाख हेक्टेयर में हुई थी।
नकदी फसल गन्ने का रकबा अब तक 57.68 लाख हेक्टेयर  हो गया है। जो गत वर्ष अब तक 57.05 लाख हेक्टेयर था। जूट और मेस्टा का रकबा 5.64 लाख हेक्टेयर हो गया है वहीं कपास का रकबा 102.05 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 105.66 लाख हेक्टेयर था।

इकाई : लाख हे. में  (19 जुलाई 2024 की स्थिति)
क्र.संफसल  बुवाई 2024बुवाई 2023
1धान 166.06155.65
2दलहन 85.7970.14
3अरहर 33.4819.34
4उड़द 19.6219.86
5मूंग 25.1122.76
6मोटा अनाज123.72134.91
7मक्का 67.7863.00
8बाजरा 9.8110.07
9तिलहन 163.11150.91
10मूंगफली 37.3433.15
11सोयाबीन 119.04108.97
12गन्ना 57.6857.05
13कपास 102.05105.66
 कुल 704.04 680.36 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org