Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में धान का रकबा 394 लाख हेक्टेयर से अधिक

अब तक कुल खरीफ बुवाई 1065 लाख हेक्टेयर में हुई

02 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: देश में धान का रकबा 394 लाख हेक्टेयर से अधिक – देश में धान की बुवाई तेजी से चल रही है। अब तक गत वर्ष की तुलना में लगभग 16 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। इस वर्ष 394.28 लाख हेक्टेयर में धान की बोनी हो गई है, जबकि गत वर्ष समान अवधि में 378.04 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। दलहन-तिलहन एवं मोटे अनाज के रकबे में गत वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है। अब तक खरीफ की कुल बुवाई 1065 लाख 8 हजार हेक्टेयर में हो गई है जबकि गत वर्ष अब तक 1044 लाख 85 हजार हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में बुवाई लगभग 20 लाख हेक्टेयर अधिक हो गई है।

कृषि मंत्रालय द्वारा 23 अगस्त 2024 तक जारी आंकड़ों के अनुसार प्रमुख फसल धान अब तक 394.28 लाख हेक्टेयर में बोई गई है जबकि गत वर्ष समान अवधि में 378.04 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसी प्रकार दलहन का रकबा अभी तक 122.16 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो गत वर्ष की समान अवधि में 115.55 लाख हेक्टेयर था. इसमें अरहर की बुवाई 45.78 लाख हेक्टेयर में हुई है। इसी प्रकार उड़द की बुचाई अब तक 29.04 लाख हेक्टेयर में की गई है। वहीं मूंग की बुवाई 34.07 लाख हेक्टेयर में हुई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गत वर्ष की तुलना में अब तक मोटे अनाज की बुवाई 185.51 लाख हेक्टेयर में हो गई है जबकि गत वर्ष अब तक 177.50 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसमें मका की बुवाई अब तक 87.23 लाख हेक्टेयर में की गई है। ज्यार 14.93 लाख हे में बोया गया है वहीं बाजरा भी 68.85 लाख हेक्टेयर में बोया गया है। इसी प्रकार तिलहनी फसलों का कुल रकबा 188.37 लाख हेक्टेयर हो गया है। इसमें सोयाबीन की बुवाई अब तक 125.11 लाख हेक्टेयर में हो गई है। वहीं मूंगफली अब तक 46.82 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

देश में प्रमुख खरीफ फसलों की बुवाई

 इकाई : लाख हे. में  (23 अगस्त 2024 की स्थिति)
क्र.संफसल  बुवाई 2024बुवाई 2023
1धान 394.28378.04
2दलहन 122.16115.55
3अरहर 45.7840.74
4उड़द 29.0430.81
5मूंग 34.0730.57
6मोटा अनाज 185.51177.50
7मक्का 87.2381.25
8ज्वार
बाजरा 
14.93
68.85
13.84
70.00
9तिलहन  188.37187.36
10मूंगफली  46.8243.14
11सोयाबीन 125.11123.85
12गन्ना  57.6857.11
13कपास 111.39122.74
कुल 1065.081044.85
नोट : कुल क्षेत्रफल के आंकड़े चार्ट से अलग हंै, क्योंकि सभी फसलों को चार्ट में शामिल नहीं किया गया है।      

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com