Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मध्य प्रदेश में हरियाली अमावस्या तक साढ़े 5 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य

18 जून 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश में हरियाली अमावस्या तक साढ़े 5 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को घोषणा की कि हरियाली अमावस्या तक प्रदेश में साढ़े 5 करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे। यह घोषणा गंगा दशमी के अवसर पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के समापन पर रामघाट पर आयोजित समारोह में की गई। इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, महंत रामेश्वरदास महाराज, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य श्री बालयोगी उमेशनाथ महाराज, महापौर श्री मुकेश टटवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की नदियां और जलाशय प्रदूषणमुक्त और संरक्षित रहेंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अब तक 28 करोड़ रुपये की लागत से शहरी और 26 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरचनाओं का निर्माण और जीर्णोद्धार किया गया है। उज्जैन की जल संरचना में भी सुधार कार्य हुआ है। 212 नदियों का संरक्षण करने का संकल्प लिया गया है।

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां

डॉ. यादव ने कहा कि 2028 के सिंहस्थ के लिए खंडवा, उज्जैन और अन्य नगरों में 20 हजार करोड़ रुपये लागत से कार्य होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा की शुरुआत हुई है और 70 वर्ष से अधिक आयु के आयुष्मान कार्डधारियों के लिए हवाई एम्बुलेंस सेवा नि:शुल्क रहेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)