Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रधानमंत्री 9 अगस्त को पीएम-किसान योजना की अगली किश्त जारी करेंगे

7 अगस्त 2021, नई दिल्ली । प्रधानमंत्री 9 अगस्त को पीएम-किसान योजना की अगली किश्त जारी करेंगे – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 अगस्त, को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किश्त जारी करेंगे। इसके माध्यम से 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान लाभार्थियों से वार्तालाप करेंगे और राष्ट्र को भी संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र तोमर भी उपस्थित रहेंगे।

पीएम-किसान के बारे में

पीएम-किसान योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000/-रूपए प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है और इस वित्तीय लाभ को 2000 रुपये की 3 किस्तों में प्रत्येक 4 माह में प्रदान किया जाता है। धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत, अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।