राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

1110.80 लाख हेक्टेयर के पार पहुंची खरीफ फसलों की बुवाई, धान में उछाल तो तिलहन-कपास में गिरावट

17 सितम्बर 2025, नई दिल्ली: 1110.80 लाख हेक्टेयर के पार पहुंची खरीफ फसलों की बुवाई, धान में उछाल तो तिलहन-कपास में गिरावट – भारत के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने खरीफ फसलों की बुआई की ताजा रिपोर्ट जारी की है, जो किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत लेकर आई है। रिपोर्ट के अनुसार 12 सितंबर 2025 तक खरीफ फसलों की बुआई का कुल क्षेत्र 110.80 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुका है, जो कि पिछले वर्ष (2024-25) की तुलना में 14.92 लाख हेक्टेयर अधिक है। यह वृद्धि देश में समय पर मानसून, किसानों की मेहनत और सरकार की योजनाओं का परिणाम मानी जा रही है।

धान का रकबा इस वर्ष 438.51 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि पिछले साल यह 430.06 लाख हेक्टेयर था। इस तरह धान की बुआई में 8.45 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, कपास और तिलहन के रकबे में गिरावट दर्ज की गई है।  

दलहन फसलों का बढ़ा रकबा
रिपोर्ट के मुताबित, इस बार कुल दालों का क्षेत्र 118.06 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 0.81 लाख हेक्टेयर अधिक है। उड़द और कुलथी में वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि तूर और मूंग जैसी प्रमुख दालों में थोड़ी गिरावट आई है।

मोटे अनाज में भी बढ़ोत्तरी

मोटे अनाजों में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस वर्ष बुआई क्षेत्र 192.91 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 12.17 लाख हेक्टेयर अधिक है। मक्का की बुआई में सबसे ज्यादा 10.54 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई है।

कपास और तिलहन में थोड़ी गिरावट:

कपास की बुआई में 2.85 लाख हेक्टेयर की कमी आई है। तिलहन फसलों का कुल क्षेत्र 5.12 लाख हेक्टेयर घटा है, मुख्यतः सोयाबीन में 5.81 लाख हेक्टेयर की गिरावट के कारण।

खरीफ फसलों की बुआई का विवरण (लाख हेक्टेयर में)

क्र. सं.फसलसामान्य क्षेत्र (2019-20 से 2023-24)2025-262024-25वृद्धि(+) / कमी(-)
1चावल403.09438.51430.068.45
2दालें129.61118.06117.250.81
 ए. तूर44.7145.8146.26-0.45
 बी. कुलथी1.720.520.380.15
 सी. उड़द32.6423.6622.141.51
 डी. मूंग35.6934.5434.86-0.32
 ई. अन्य दालें5.154.33.980.32
 एफ. मोठ दाल9.79.239.63-0.4
3मोटे अनाज180.71192.91180.7512.17
 ए. ज्वार15.0714.0714.14-0.07
 बी. बाजरा70.6968.4468.070.37
 सी. रागी11.5210.249.820.42
 डी. मक्का78.9594.8484.310.54
 ई. अन्य4.485.314.420.9
4तिलहन194.63188.81193.93-5.12
 ए. मूंगफली45.147.9947.650.34
 बी. तिल10.3210.2710.86-0.59
 सी. सूरजमुखी1.290.680.71-0.03
 डी. सोयाबीन127.19120.43126.24-5.81
 ई. नाइजर सीड1.080.870.760.11
 एफ. अरंडी बीज9.658.527.640.87
 जी. अन्य 0.060.07-0.01
5गन्ना52.5157.3155.681.64
6जूट और मेस्टा6.65.565.74-0.18
7कपास129.5109.64112.48-2.85
 कुल1096.651110.81095.8814.92

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture