Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

शिवराज सिंह चौहान का किसानों को तोहफा: प्याज निर्यात अब ड्यूटी फ्री

25 मार्च 2025, नई दिल्ली: शिवराज सिंह चौहान का किसानों को तोहफा: प्याज निर्यात अब ड्यूटी फ्री – केंद्र सरकार ने प्याज उत्पादक किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब देश से प्याज के निर्यात पर कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को इसकी घोषणा की। पिछले कुछ महीनों में प्याज की कीमतों में गिरावट के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “प्याज पर पहले 40% एक्सपोर्ट ड्यूटी लगती थी, लेकिन जब प्याज के दाम गिरने लगे और किसानों को कम कीमत मिलने लगी, तब सरकार ने फैसला किया कि प्याज के निर्यात पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 40% से घटाकर 20% कर दी जाए। अब इस 20% एक्सपोर्ट ड्यूटी को भी पूरी तरह से हटाकर जीरो कर दिया गया है, ताकि हमारे किसानों द्वारा मेहनत से उगाया गया प्याज बिना किसी शुल्क के वैश्विक बाजारों तक पहुंचे और उन्हें बेहतर कीमत तथा लाभकारी मूल्य मिल सकें।”

पिछले साल प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद सरकार ने निर्यात पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। इस दौरान ड्यूटी को 40% तक बढ़ाया गया था, जिसका असर किसानों की आय पर पड़ा। अब ड्यूटी हटने से प्याज के अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम कितना प्रभावी होगा, यह घरेलू उत्पादन और वैश्विक मांग पर निर्भर करेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com