Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पटना में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों से सीधे रूबरू हुए शिवराज सिंह चौहान, कृषि सुधार और आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा

18 जून 2026, नई दिल्ली: पटना में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों से सीधे रूबरू हुए शिवराज सिंह चौहान, कृषि सुधार और आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बिहार के पटना दौरे के दौरान किसानों से सीधे संवाद कर कृषि सुधार, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। दिनभर चले विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, विकास परियोजनाओं के निरीक्षण और किसान कल्याण योजनाओं की समीक्षा करते हुए केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा।

पटना के ऐतिहासिक गोलघर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल होकर शिवराज सिंह चौहान ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने देश में व्यवहार परिवर्तन की नई संस्कृति विकसित की है और स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री, अधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा

दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में किसानों की आय बढ़ाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई। केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के जरिए विकास कार्यों को गति देने पर भी जोर दिया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

एमएलए फ्लैट परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए हर नागरिक को आगे आना चाहिए और अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

‘प्रगति पथ यात्रा’ के तहत केंद्रीय मंत्री ने अटल पथ सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान पीएमसीएच के नवनिर्मित अत्याधुनिक भवन का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार के स्वास्थ्य ढांचे में तेजी से सुधार हो रहा है और आधुनिक सुविधाएं लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गिनाईं उपलब्धियां

विद्यापति भवन में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में हुए बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे, रेल नेटवर्क, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि देश में लगभग 100 प्रतिशत रेल विद्युतीकरण का लक्ष्य पूरा होने की दिशा में तेजी से काम हुआ है और आधुनिक परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

दौरे के अंतिम चरण में नौबतपुर में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत शिवराज सिंह चौहान किसानों के बीच पहुंचे और उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मृदा परीक्षण और वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मिट्टी की सेहत को बनाए रखना खेती की स्थिरता और उत्पादन बढ़ाने के लिए जरूरी है।

केंद्रीय मंत्री ने किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पीएम-किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की लागत कम करना, उत्पादन बढ़ाना और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।

बिहार को बताया विकास का महत्वपूर्ण केंद्र

प्रेस वार्ता के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने बिहार को ज्ञान, तप और त्याग की भूमि बताते हुए कहा कि राज्य तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से कृषि, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य “समृद्ध किसान, सशक्त गांव और आत्मनिर्भर भारत” का निर्माण है और इसी दिशा में विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। पूरे दौरे के दौरान किसानों के कल्याण, ग्रामीण विकास और जनभागीदारी को केंद्र में रखकर सरकार की विकास प्राथमिकताओं को रेखांकित किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture