Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 की घोषणा: महाराष्ट्र और केरल के डेयरी किसानों को मिलेगा 5 लाख तक का सम्मान

18 नवंबर 2025, नई दिल्ली: राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 की घोषणा: महाराष्ट्र और केरल के डेयरी किसानों को मिलेगा 5 लाख तक का सम्मान – केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय ने राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। यह पुरस्कार देश में पशुधन और डेयरी क्षेत्र के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मानों में से एक माना जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार 26 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित रहेंगे, वहीं राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन भी समारोह में शामिल होंगे।

इस वर्ष कुल 2,081 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसानों, सहकारी समितियों और कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों का चयन किया गया।

विजेताओं की मुख्य श्रेणियाँ और पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान (देशी गाय/भैंस नस्लों के पालन में)

गैर-पूर्वोत्तर:

– प्रथम: अरविन्द यशवन्त पाटिल, कोल्हापुर, महाराष्ट्र
– द्वितीय: डॉ. कंकनाला कृष्ण रेड्डी, हैदराबाद, तेलंगाना
– तृतीय: हर्षित झूरिया, सीकर, राजस्थान
– तृतीय: कुमारी श्रद्धा सत्यवान धवन, अहमदनगर, महाराष्ट्र

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वोत्तर/हिमालयी:

–  विजय लता, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश
– प्रदीप पंगरिया, चंपावत, उत्तराखंड

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति/दूध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन

गैर-पूर्वोत्तर:

– प्रथम: मीनन गाडी क्षीरोलपदका सहकारण संघम लिमिटेड, वायनाड, केरल
– द्वितीय: कुन्नमकट्टुपति क्षीरोलपादक सहकारण संघम, पलक्कड़, केरल
– द्वितीय: घिनोई दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति, जयपुर, राजस्थान
– तृतीय: टीवाईएसपीएल 37 सेंदुरई मिल्क प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, अरियालुर, तमिलनाडु

पूर्वोत्तर/हिमालयी:

– कुल्हा दूध उत्पादक सहकारी समिति, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड
– सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (AIT)

गैर-पूर्वोत्तर:

– प्रथम:  दिलीप कुमार प्रधान, अनुगुल, ओडिशा
– द्वितीय:  विकास कुमार, हनुमानगढ़, राजस्थान
– तृतीय: अनुराधा चकली, नंद्याल, आंध्र प्रदेश

पूर्वोत्तर/हिमालयी:

– डेलुवर हसन, बारपेटा, असम

पुरस्कार राशि और सम्मान

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 में प्रथम दो श्रेणियों अर्थात सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान और सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति/दूध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन के विजेताओं को योग्यता प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष पुरस्कार राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है: प्रथम स्थान के लिए ₹5,00,000, द्वितीय स्थान के लिए ₹3,00,000, तृतीय स्थान के लिए ₹2,00,000 और पूर्वोत्तर/हिमालयी क्षेत्र के लिए विशेष पुरस्कार ₹2,00,000। वहीं, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (AIT) श्रेणी में केवल योग्यता प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे; इस श्रेणी में कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।

पृष्ठभूमि

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 राष्ट्रीय गोकुल मिशन (RGM) के तहत दिया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देशी गोजातीय नस्लों के संरक्षण और विकास को बढ़ावा देना है। यह पुरस्कार दुग्ध उत्पादक किसानों, डेयरी सहकारी समितियों और कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture