Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

राजीव रंजन सिंह विशाखापत्तनम में झींगा और मत्स्य निर्यात पर हितधारक परामर्श की अध्यक्षता करेंगे

07 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: राजीव रंजन सिंह विशाखापत्तनम में झींगा और मत्स्य निर्यात पर हितधारक परामर्श की अध्यक्षता करेंगे – केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित हितधारक परामर्श की अध्यक्षता करेंगे। इस परामर्श का मुख्य उद्देश्य झींगा पालन और मूल्य श्रृंखला को सुदृढ़ करना और मत्स्य निर्यात में बढ़ोतरी को प्रोत्साहित करना है। इस बैठक में राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन सहित संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। 

भारत सरकार की पहल, जैसे प्रधानमंत्री मत्स्यसम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) और नीली क्रांति, ने मत्स्यपालन क्षेत्र को वैश्विक मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है।इन नीतियों और पहलों के परिणामस्वरूप भारत, वैश्विक मत्स्य उत्पादन में दूसरे स्थान पर है।  2022-23 में भारत ने 175 लाख टन मत्स्य उत्पादन का रिकॉर्ड स्थापित किया। इस हितधारक परामर्श का उद्देश्य मत्स्यपालन क्षेत्र में समावेशी विकास और लचीलेपन को बढ़ावा देना है, जिससे करोड़ों लोगों के लिए आजीविका का स्थायी स्रोत सुनिश्चित हो सके और देश की समुद्री अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जा सके। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com