Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में रबी बुवाई 597 लाख हेक्टेयर से अधिक

4 जनवरी 2021, नई दिल्ली। देश में रबी बुवाई 597 लाख हेक्टेयर से अधिक – देश में रबी फसलों का रकबा गत वर्ष अब तक हुई बोनी को पार कर गया है। देश में अब तक गेहूं का रकबा 313.24 लाख हेक्टेयर हो गया है तथा कुल बोनी 597.92 लाख हेक्टेयर में हो गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 573.23 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी। अर्थात् अब तक 24.69 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में बोनी हुई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि चालू रबी सीजन में बुवाई बेहतर होगी तथा उत्पादन भी अच्छा होने की उम्मीद है। कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में गेहूं की

गेहूं बढ़ा

बुआई रकबा 313.24 लाख हेक्टेयर हो गया है। जबकि गत वर्ष अब तक 297.39 हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। रबी में गेहूं का सामान्य रकबा 303.28 लाख हेक्टेयर है। जानकारी के मुताबिक देश में सबसे अधिक म.प्र. में 102.76 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 82 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में गेहूं की बोनी हुई है। इसी प्रकार अब तक उत्तर प्रदेश में 89.23 लाख हेक्टेयर में, पंजाब में 34.70, राजस्थान में 28.57, हरियाणा में 24.87 एवं बिहार में 17 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया है। गेहूं की तरह दूसरी फसलों की भी बुआई पिछले साल की अपेक्षा बेहतर दिखाई दे रही है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक चालू रबी सीजन में अभी तक धान का रकबा 12.49 लाख हेक्टेयर पहुंच चुका है। दलहनी फसलों की भी बुआई 149.29 लाख हेक्टेयर में हो गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 141.64 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसी प्रकार मोटे अनाजों का रकबा 43.44 लाख हेक्टेयर पहुंच चुका है। जो गत वर्ष 46.55 लाख हेक्टेयर था। तिलहनी फसलों की बुआई 79.47 लाख हेक्टेयर में हुई है। जो गत वर्ष अब तक 74.19 लाख हेक्टेयर में हो गई थी। कुल रबी फसलों की बुआई का रकबा इस साल 597.92 लाख हेक्टेयर पहुंच चुका है।

महत्वपूर्ण खबर : भावांतर भुगतान योजना की बकाया राशि के लिए ज्ञापन सौंपा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile