Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भावांतर भुगतान योजना की बकाया राशि के लिए ज्ञापन सौंपा

4 जनवरी 202, इंदौर। भावांतर भुगतान योजना की बकाया राशि के लिए ज्ञापन सौंपा – किसानों के संगठन भारतीय किसान एवं मजदूर सेना (अ) द्वारा विभिन्न फसलों की भावांतर भुगतान योजना की बकाया राशि के शीघ्र भुगतान के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन आज कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार को सौंपा l इस दौरान कई किसान मौजूद थे l

इस बारे में भारतीय किसान एवं मजदूर सेना (अ )के प्रदेशाध्यक्ष श्री बबलू जाधव ने कृषक जगत को बताया कि 2018-19 वर्ष में किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने तथा मंडियों में भाव के उतार चढ़ाव से किसानों को सुरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना लागू की गई थी, जिसका उद्देश्य किसान की फसल समर्थन मूल्य से मंडी में कम बिकने पर उसके अंतर की राशि किसानों के बैंक खातों में पहुंचाना था , परंतु दो साल बीतने के बाद भी प्याज ,सोयाबीन की भावांतर राशि के साथ-साथ अब तक किसानों को वर्ष 2019-20 के गेहूं के ₹160 प्रति क्विंटल बोनस भी खातों में नहीं पहुंचा है l

श्री जाधव ने कहा कि किसानों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में 5 बिंदुओं में अपनी समस्याएं बताई उनमें इंदौर जिले के 7 हजार किसानों को प्याज भावांतर राशि के बकाया लगभग 30 करोड़ रुपए ,खरीफ सोयाबीन वर्ष 2018-19 के भावांतर भुगतान योजना के 500 रू प्रति क्विंटल के हिसाब से बकाया राशि , रबी सीजन 2019- 20 की गेहूं बोनस राशि 160 रु प्रति क्विंटल की दर से भुगतान , सोयाबीन खरीद वर्ष 2020- 21 की आपदा राहत राशि जो 33% डाली गई है, शेष 67 % शीघ्र खाते में डालने के साथ, प्रधानमंत्री फसल बीमा खरीफ सोयाबीन 2020 -21 की दावा क्लेम राशि भी किसानों के खातों में अति शीघ्र डाले जाने की मांग की गई l किसान संगठन ने सरकार से किसानों की उक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की अपेक्षा की है , ताकि फिर किसानों को सड़क पर उतरने के लिए बाध्य न होना पड़े l

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile