Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

रबी सीजन 2025-26: गेहूं, चना और तिलहनों का रकबा बढ़ा, कुल क्षेत्रफल में 6.87 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी

30 दिसंबर 2025, नई दिल्ली: रबी सीजन 2025-26: गेहूं, चना और तिलहनों का रकबा बढ़ा, कुल क्षेत्रफल में 6.87 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 26 दिसंबर 2025 तक रबी फसलों के अंतर्गत बोए गए क्षेत्रफल की प्रगति रिपोर्ट जारी कर दी है। मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, रबी सीजन 2025-26 में अब तक कुल 614.30 लाख हेक्टेयर में फसलों की बुवाई हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 607.43 लाख हेक्टेयर की तुलना में 6.87 लाख हेक्टेयर अधिक है।

गेहूं की बुवाई में मामूली बढ़त

देश की प्रमुख रबी फसल गेहूं का रकबा इस बार बढ़ा है। सामान्य रबी क्षेत्रफल 312.35 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 2024-25 में गेहूं का अंतिम क्षेत्रफल 328.04 लाख हेक्टेयर रहा था।

वर्तमान सीजन में अब तक 322.68 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (322.49 लाख हेक्टेयर) से 0.19 लाख हेक्टेयर अधिक है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

चावल के क्षेत्र में बढ़ोतरी

रबी सीजन में उगाए जाने वाले चावल की बुवाई में भी इजाफा दर्ज किया गया है। 2025-26 में अब तक 14.90 लाख हेक्टेयर में रबी चावल की बुवाई हुई है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 13.01 लाख हेक्टेयर था। इस तरह रकबे में 1.89 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

दालों का कुल रकबा बढ़ा, चना सबसे आगे

रबी सीजन में दालों की बुवाई का कुल रकबा बढ़कर 133.44 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (129.79 लाख हेक्टेयर) से 3.65 लाख हेक्टेयर अधिक है।

अब तक चना की 95.88 लाख हेक्टेयर में बुवाई चुकी है, जबकि पिछले वर्ष 91.22 हेक्टरेयर में हुई थी। इस तरह कुल 4.66 लाख हेक्टेयर की बढ़त हुई है। इसके अलावा, फील्डपी, कुल्थी, उड़द, मूंग और लैथिरस में कहीं हल्की कमी तो कहीं मामूली बढ़त देखी गई है ।

श्री अन्न और मोटे अनाज में मिला-जुला रुझान

श्री अन्न एवं मोटे अनाज की बात करें तो रबी सीजन 2025-26 में इन फसलों का कुल रकबा 49.00 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 0.10 लाख हेक्टेयर अधिक है। हालांकि, अलग-अलग फसलों में मिला-जुला रुझान देखने को मिला है। ज्वार का बोया गया क्षेत्र घटकर 20.38 लाख हेक्टेयर रह गया, जबकि मक्का की बुवाई बढ़कर 20.92 लाख हेक्टेयर पहुंच गई, जिसमें 0.80 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं जौ का रकबा भी बढ़कर 6.78 लाख हेक्टेयर हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 0.70 लाख हेक्टेयर अधिक है।

तिलहनों का रकबा बढ़कर 94.29 लाख हेक्टेयर

रबी सीजन 2025-26 में तिलहन फसलों की बुवाई मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस बार तिलहनों का कुल क्षेत्रफल 94.29 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 93.25 लाख हेक्टेयर की तुलना में 1.04 लाख हेक्टेयर अधिक है। तिलहन फसलों में सबसे ज्यादा बढ़त सरसों (सफेद सरसों सहित) में देखने को मिली है, जिसका रकबा बढ़कर 87.80 लाख हेक्टेयर पहुंच गया और इसमें 1.23 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं दूसरी ओर मूंगफली की बुवाई में इस बार 0.52 लाख हेक्टेयर की कमी आई है। इसके अलावा कुसुम और सूरजमुखी के क्षेत्रफल में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो वैकल्पिक तिलहन फसलों की ओर किसानों के रुझान को दर्शाती है।

रबी फसलों का क्षेत्रफल विवरण (लाख हेक्टेयर में) 

क्रम संख्याफसलसामान्य रबी क्षेत्रफल (DES)अंतिम रबी क्षेत्रफल 2024-25बोया गया क्षेत्रफल 2025-262024-25 की समान अवधिबढ़ोतरी (+) / कमी (-)
1गेहूं312.35328.04322.68322.490.19
2चावल 42.9344.7314.913.011.89
3दालें (कुल)140.42134.08133.44129.793.65
3aचना100.9991.2295.8891.224.66
3bमसूर15.1316.9917.0616.850.21
3cफील्डपी 6.5–7.928.27-0.35
3dकुल्थी 1.98–1.842.38-0.54
3eउड़द 6.166.183.633.86-0.23
3fमूंग 1.411.360.520.50.02
3gलैथिरस 2.79–2.822.84-0.02
3hअन्य दालें 5.4618.333.763.86-0.11
4श्री अन्न और मोटे अनाज (कुल)55.3359.054948.890.1
4aज्वार 24.6225.1720.3822-1.62
4bबाजरा 0.59–0.110.12-0.01
4cरागी 0.72–0.690.490.2
4dछोटा बाजरा 0.16–0.130.090.03
4eमक्का 23.6127.820.9220.120.8
4fजौ5.636.086.786.080.7
5तिलहन (कुल)86.7893.4994.2993.251.04
5aसफेद सरसों और सरसों79.1786.5787.886.571.23
5bमूंगफली 3.693.372.773.29-0.52
5cकुसुम0.720.640.830.640.19
5dसूरजमुखी 0.790.810.450.340.11
5eतिल 0.480.410.090.11-0.02
5fअलसी1.931.691.992-0.01
5gअन्य तिलहन0–0.350.290.06
 कुल फसलें637.81659.39614.3607.436.87

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture