Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में रबी फसलों की बुवाई 622 लाख हेक्टेयर में होगी

(निमिष गंगराड़े)

26 अक्टूबर 2021, नई दिल्ली । देश में रबी फसलों की बुवाई 622 लाख हेक्टेयर में होगी – देश में रबी फसलों की बुवाई का सामान्य क्षेत्रफल 622.10 लाख हेक्टेयर रखा गया है। कृषि मंत्रालय से प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष रबी की बुवाई अभी तक 21.37 लाख हेक्टेयर में हो पाई है। तिलहनी फसलों में 22 अक्टूबर की स्थिति में सरसों की बुवाई 14.48 लाख हेक्टेयर में हो गई है। सरसों का कुल सामान्य क्षेत्र 59.44 लाख हेक्टेयर है। देश में रबी में तिलहनी फसलों का कुल क्षेत्र 75.45 लाख हेक्टेयर है। वहीं गेहूं का सामान्य रकबा 303.06 हेक्टेयर और चना का क्षेत्र 92.77 लाख हेक्टेयर है। कई प्रदेशों में मानसून असामान्य रूप से लंबा खिंच जाने के कारण खरीफ फसलों की कटाई प्रभावित हुई है, वहीं रबी फसलों की अगेती बुवाई भी पिछड़ गई है। आने वाले सप्ताह और दीपावली त्यौहार के बाद बुवाई में तेजी आएगी।

देश में रबी फसलों का सामान्य रकबा

                                                                      (लाख हेक्टेयर में)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
गेहूं303.06
धान42.51
दलहन 144.02
चना92.77
मसूर14.23
मटर8.03
कुल्थी2
उड़द9.07
मूंग9.85
तेवड़ा3.62
अन्य दलहन4.44
मोटा अनाज57.06
ज्वार31.75
बाजरा0.3
रागी0.31
मक्का18.15
जौ6.14
तिलहन75.45
सरसों59.44
मूंगफली7.24
कुसुम0.9
सूर्यमुखी1.86
तिल3.35
अलसी2.53
अन्य तिलहन0.12
कुल          

622.1

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गेहूं में उर्वरकों की मात्रा एवं उनका प्रयोग

सोयाबीन की 7 नई किस्मों को जारी करने की सिफारिश