Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मारुत ड्रोन्स और इफको की साझेदारी , 5 लाख एकड़ पर करेंगे ड्रोन स्प्रे

10 मई 2024, हैदराबाद: मारुत ड्रोन्स और इफको की साझेदारी , 5 लाख एकड़ पर करेंगे ड्रोन स्प्रे – इफको ने मारुत ड्रोन्स के साथ 5 लाख एकड़ क्षेत्र में ड्रोन स्प्रे कार्य के लिए  रणनीतिक साझेदारी की है  । यह साझेदारी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य में कृषि उत्पादकता और दक्षता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में गिनाया जा रहा है।समझौते के अनुसार, मारुत ड्रोन्स इफको द्वारा विकसित विभिन्न कृषि इनपुट के स्प्रे  के लिए ड्रोन प्रौद्योगिकी का उपयोग करेगा। इस पहल का उद्देश्य फसल की उत्पादकता को अधिकतम करना है साथ ही पर्यावरणीय प्रभाव को कम करना कर  टिकाऊ  कृषि प्रथाओं में योगदान करना है।

यह साझेदारी प्रमुख रूप से ग्रामीण  उद्यमियों की मांग को बढ़ाना है जिन्होंने पहले से ही ड्रोन प्रौद्योगिकी में निवेश किया है। किसानों के लिए ड्रोन को एक सेवा के रूप में प्रदान करके, यह साझेदारी स्थानीय स्तर पर रोजगार और  आत्मनिर्भरता के अवसर प्रारंभ करती है। इसके अलावा, कृषि ड्रोन प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति सरकारी अनुदान का लाभ भी उठा सकते हैं, और उन्हें किसानों को प्रति एकड़ आधार पर ड्रोन की सेवाएँ भी दे सकते हैं ।

ड्रोन सेवा (DAAS) किसानों को ग्रामीण ड्रोन उद्यमियों के माध्यम से प्रति एकड़ लागत पर वाजिब दरों पर ड्रोन टेक्नोलॉजी उपलब्ध करता है । इसके अलावा, ड्रोन मालिक और सेवा प्रदाताओं को हर एकड़ पर इफको  उत्पादों को स्प्रे करने के लिए मारुत से पंजीकृत होने के बाद इंसेंटिव भी मिलेंगे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस साझेदारी पर मारुत ड्रोन्स के सहसंस्थापक और सीईओ प्रेम कुमार ने कहा, “यह साझेदारी किसानों को कीटनाशकों के साथ सीधे संपर्क को कम करती  है, जिससे उनके स्वास्थ्य की रक्षा की जा सकती है। इसके अलावा, ड्रोन का उपयोग श्रमिकों  की कमी भी पूरी करता है  और  समय  बहुत कम लेता है, जिससे काम की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।”

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com