Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

नारियल खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को हरसंभव सहायता देगी सरकार- श्री तोमर

15 अक्टूबर 2022, कोयम्बटूर (तमिलनाडु) /नई दिल्ली: नारियल खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को हरसंभव सहायता देगी सरकार- श्री तोमर – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि केंद्र सरकार, देश में नारियल की खेती को बढ़ावा देने के लिए नारियल समुदाय से जुड़े किसानों को हरसंभव सहायता प्रदान करती रहेगी। पिछले कुछ वर्षों में अनुसंधान-विकास के क्षेत्र में जो प्रयास किए गए हैं, उनके फलस्‍वरूप खेती व प्रसंस्‍करण क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकियां विकसित हुई हैं । देश में नारियल आधारित उद्यो‍गों की संख्‍या में वृद्धि के साथ ही बाज़ार में नए उत्‍पाद तथा रोज़गार के कई अवसर भी बढ़ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने यह बात कोयम्बटूर में नारियल समुदाय के किसानों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कही। श्री तोमर ने आयोजन हेतु नारियल विकास बोर्ड व गन्ना प्रजनन संस्थान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कृषि अर्थव्यवस्था में नारियल की खेती का योगदान काफी महत्वपूर्ण है। नारियल की खेती में भारत अग्रणी है व दुनिया के तीसरे बड़े उत्पादकों में से एक हैं। देश में नारियल के अधीन क्षेत्र का 21 प्रतिशत, उत्‍पादन का 26 प्रतिशत तमिलनाडु का योगदान है। नारियल प्रसंस्‍करण गतिविधियों में तमिलनाडु पहले नंबर पर है व नारियल खेतीगत क्षेत्र की दृष्टि से कोयम्बटूर प्रथम है, जहां 88,467 हेक्‍टेयर क्षेत्र में नारियल की खेती हो रही है। श्री तोमर ने कहा कि यहां के लोग नारियल क्षेत्र के विकास व कृषि अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री एम.आर.के. पनीर सेल्वम, नारियल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री के.आर. नारायण, सीईओ व केंद्रीय कृषि मंत्रालय की संयुक्त सचिव डॉ. विजय लक्ष्मी, केंद्रीय उद्यानिकी आयुक्त श्री प्रभात कुमार, कुलपति गीता लक्ष्मी, गन्ना प्रजनन संस्थान के निदेशक व स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं केंद्र-राज्य सरकार के अधिकारी व किसान भाई-बहन मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: ट्राइकोडरमा क्या है और इसका प्रयोग कैसे करते है

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )