राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ा

रबी फसलों की बुवाई लक्ष्य से अधिक हुई

6 जनवारी 2021, नई दिल्ली। देश में दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ादेश में रबी फसलों का रकबा निर्धारित लक्ष्य को पार गया है। दलहन-तिलहन एवं गेहूं के रकबे में खासी बढ़ोत्तरी हुई है। देश में अब तक गेहूं का रकबा 325.35 लाख हेक्टेयर हो गया है तथा कुल बोनी 620.71 लाख हेक्टेयर में हो गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 603.15 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी। चालू सीजन में 620.27 लाख हेक्टेयर कुल बोनी का लक्ष्य रखा गया था। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि चालू रबी सीजन में बुवाई बेहतर होगी तथा उत्पादन भी अच्छा होने की उम्मीद है। कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में गेहूं की बुआई का रकबा 325.35 लाख हेक्टेयर हो गया है। जबकि गत वर्ष अब तक 313.95 हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। रबी में गेहूं का सामान्य रकबा 303.28 लाख हेक्टेयर है। जानकारी के मुताबिक देश में सबसे अधिक म.प्र. में 102.76 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 85.37 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोनी हुई है। इसी प्रकार अब तक उत्तर प्रदेश में 92.52 लाख हेक्टेयर में, पंजाब में 35, राजस्थान में 28.8, हरियाणा में 25.15, बिहार में 19.87 एवं गुजरात में 12.73 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया है। गेहूं की तरह दूसरी फसलों की भी बुआई पिछले साल की अपेक्षा बेहतर दिखाई दे रही है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक चालू रबी सीजन में अभी तक धान का रकबा 14.83 लाख हेक्टेयर पहुंच चुका है। दलहनी फसलों की भी बुआई 154.80 लाख हेक्टेयर में हो गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 147.90 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसी प्रकार मोटे अनाजों का रकबा 45.12 लाख हेक्टेयर पहुंच चुका है। जो गत वर्ष 49.90 लाख हेक्टेयर था। तिलहनी फसलों की बुआई 80.61 लाख हेक्टेयर में हुई है। जो गत वर्ष अब तक 75.93 लाख हेक्टेयर में हो गई थी। कुल रबी फसलों की बुआई का रकबा इस साल 620.71 लाख हेक्टेयर पहुंच चुका है।

प्रदेश में बुवाई स्थिति

28 दिसम्बर तक (लाख हे. में)

फसललक्ष्य बुवाई
गेहूं102.7685.37
जौ0.30.93
चना19.2725.46
मटर0.582.59
मसूर3.784.99
सरसों8.57.81
अलसी0.520.88
गन्ना 1.251