हेमलता ने उगाई चटख लाल स्ट्राबेरी
मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक शहर महेश्वर से लगभग 10 किमी दूर पहाड़ी अंचल ग्राम नजरपुर में इन दिनों हेमलता खराड़े के खेत में स्ट्रॉबेरी की बहार आई है। वर्षों से खेती करने वाली हेमलता ने पहली बार अपने खेत में प्रयोग के तौर पर स्ट्रॉबेरी लगाना पसंद किया। हेमलता ने स्ट्रॉबैरी की खेती करने वाले पन्नालाल सोलंकी के स्टॉल से 1 पैकेट खरीदा। जब पहली बार स्ट्रॉबेरी चखा, तो वो भी मुरीद हो गई। अब हेमलता ने भी तय किया कि क्यों न मैं भी इसकी खेती कंरू? उसके बाद से स्ट्रॉबेरी की जानकारी लेने के लिए लगातार कृषि विभाग की आत्मा परियोजना से संपर्क किया। आत्मा परियोजना ने नवाचार के तहत हेमलता खराड़े को अक्टूबर में स्ट्रॉबेरी के 2 हजार पौधे दिए।
गिलहरी भगाने का आईडिया
|