Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

PM-KISAN पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में 16 हज़ार करोड़ रु. किसानों को मिलेंगे

15 अक्टूबर 2022, नई दिल्ली: PM-KISAN पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में 16 हज़ार करोड़ रु. किसानों को मिलेंगे – पूसा, आईएआरआई, नई दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन, 2022 के पहले दिन 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से कृषि मंत्रालय की पीएम-किसान नामक फ्लैगशिप योजना के तहत 8 करोड़ किसानों को 16,000 करोड़ रुपये राशि की 12 वीं किस्त जारी करेंगे। 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान), भारत सरकार की एक प्रमुख योजना  है जिसका उद्देश्‍य समावेशी और उत्पादक कृषि क्षेत्र के लिए नीतिगत कार्यों को शुरू करना और सार्वजनिक कार्यक्रमों का कार्यान्‍वयन करना है। यह योजना प्रधानमंत्री द्वारा 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रत्‍येक चार माह के अंतराल पर 2000/- रुपये की तीन समान किश्तों में प्रति वर्ष 6000/- रुपए का लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ आधुनिक डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण मोड के माध्यम से सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है। अब तक पीएम-किसान के तहत योग्य किसान परिवारों को 11 किश्तों में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है। इसमें से 1.6 लाख करोड़ रुपये कोविड महामारी के दौरान हस्तांतरित किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी  द्वारा 17 अक्टूबर  को जारी की जाने वाली 12वीं किस्त के साथलाभार्थियों को कुल राशि 2.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक धनराशि हस्तांतरित किए जाना प्रत्‍याशित है।

महत्वपूर्ण खबर: ट्राइकोडरमा क्या है और इसका प्रयोग कैसे करते है

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें