National News (राष्ट्रीय कृषि समाचार)

धान का एमएसपी 1940 रुपए क्विंटल

Share

वर्ष 2021-22 के लिए खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य घोषित

14 जून 2021, नई दिल्ली । धान का एमएसपी 1940 रुपए क्विंटल – सरकार ने धान सहित कई खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि कर दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में यह जानकारी दी है। धान के समर्थन मूल्य मे पिछले साल के रू. 1868 प्रति क्विंटल में 72 रुपये बढ़ाकर साल 2021-22 के लिए रू. 1940 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) द्वारा एमएसपी में वृद्धि को स्वीकृति दिए जाने को किसानों के हित में उठाया गया कदम बताया और कहा कि इससे ना सिर्फ उनकी आय में बल्कि जीवन स्तर में भी सुधार होगा।

श्री तोमर ने कहा है कि इस साल तिल के भाव में सबसे अधिक रू. 452 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है, जबकि तुअर और उड़द के भाव में रू. 300 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। कैबिनेट की वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई थी। एमएसपी वह दर होती है जिस दर से सरकार किसानों से खाद्यान्न खरीदती है। किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर सबसे ज्यादा अनुमानित रिटर्न बाजरा (85 प्रतिशत) पर, उसके बाद उड़द (65 प्रतिशत) और तुअर (62 प्रतिशत) होने की संभावना है। बाकी फसलों के लिए, किसानों को उनकी लागत पर कम से कम 50 प्रतिशत रिटर्न होने का अनुमान है।

खरीफ 2021-22 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (इकाई : रु. प्रति क्विं. में)
फसल 2017-18 2018-19 2019-20 2020-21 वृद्धि 2021-22          

धान, सामान्य 1550 1750 1815 1868 72 1940
ग्रेड ए 1590 1770 1835 1888 72 1960
ज्वार हाइब्रिड 1700 2430 2550 2620 118 2738
मालदंडी 1725 2450 2570 2640 118 2758
बाजरा 1425 1950 2000 2150 100 2250
रागी 1900 2897 3150 3295 82 3375
मक्का 1425 1700 1760 1850 20 1870
अरहर 5450 5675 5800 6000 300 6300
मूंग 5575 6975 7050 7196 79 7275
उड़द 5400 5600 5700 6000 300 6300
मूंगफली 4450 4890 5090 5275 275 5550
सूरजमुखी 4100 5388 5650 5885 130 6015
सोयाबीन 3050 3399 3710 3880 70 3950
तिल 5300 6249 6485 6855 452 7307
रामतिल 4050 5877 5940 6695 235 6930
कपास मीडियम 4020 5150 5255 5515 211 5726
लांग स्टेपल 4320 5450 5550 5825 200 6025
Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *