राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

धान का एमएसपी 1940 रुपए क्विंटल

वर्ष 2021-22 के लिए खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य घोषित

14 जून 2021, नई दिल्ली । धान का एमएसपी 1940 रुपए क्विंटल – सरकार ने धान सहित कई खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि कर दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में यह जानकारी दी है। धान के समर्थन मूल्य मे पिछले साल के रू. 1868 प्रति क्विंटल में 72 रुपये बढ़ाकर साल 2021-22 के लिए रू. 1940 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) द्वारा एमएसपी में वृद्धि को स्वीकृति दिए जाने को किसानों के हित में उठाया गया कदम बताया और कहा कि इससे ना सिर्फ उनकी आय में बल्कि जीवन स्तर में भी सुधार होगा।

श्री तोमर ने कहा है कि इस साल तिल के भाव में सबसे अधिक रू. 452 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है, जबकि तुअर और उड़द के भाव में रू. 300 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। कैबिनेट की वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई थी। एमएसपी वह दर होती है जिस दर से सरकार किसानों से खाद्यान्न खरीदती है। किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर सबसे ज्यादा अनुमानित रिटर्न बाजरा (85 प्रतिशत) पर, उसके बाद उड़द (65 प्रतिशत) और तुअर (62 प्रतिशत) होने की संभावना है। बाकी फसलों के लिए, किसानों को उनकी लागत पर कम से कम 50 प्रतिशत रिटर्न होने का अनुमान है।

खरीफ 2021-22 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (इकाई : रु. प्रति क्विं. में)
फसल2017-182018-192019-202020-21वृद्धि2021-22          

धान, सामान्य1550175018151868721940
ग्रेड ए1590177018351888721960
ज्वार हाइब्रिड17002430255026201182738
मालदंडी17252450257026401182758
बाजरा14251950200021501002250
रागी1900289731503295823375
मक्का1425170017601850201870
अरहर54505675580060003006300
मूंग5575697570507196797275
उड़द54005600570060003006300
मूंगफली44504890509052752755550
सूरजमुखी41005388565058851306015
सोयाबीन3050339937103880703950
तिल53006249648568554527307
रामतिल40505877594066952356930
कपास मीडियम40205150525555152115726
लांग स्टेपल43205450555058252006025